×

Jharkhand: धनबाद में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा, 3 की मौत...मलबे में दर्जनों लोगों के दबे होने की आशंका

Illegal mining in Dhanbad: झारखंड के धनबाद जिले में 09 जून को बड़ा हादसा हो गया। अवैध कोयला खनन के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

Aman Kumar Singh
Published on: 9 Jun 2023 10:00 AM GMT (Updated on: 9 Jun 2023 10:09 AM GMT)
Jharkhand: धनबाद में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा, 3 की मौत...मलबे में दर्जनों लोगों के दबे होने की आशंका
X
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Jharkhand News : झारखंड के धनबाद जिले (Illegal mining in Dhanbad) में शुक्रवार (09 जून) को बड़ा हादसा हो गया। अवैध कोयला खनन (Illegal Coal Mining) के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते है केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। ये हादसा भौंरा ओपी क्षेत्र में ऐटी देव प्रभा आउटसोर्सिंग में अवैध खनन के दौरान हुआ।

जानकारी के अनुसार, इस पूरे क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध कोयला का कारोबार चल रहा था। घटना की सूचना मिलने पर विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य में देरी से स्थानीय लोग हंगामा करने लगे। बावजूद मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कुछ घायलों को लेकर गांव वाले भाग गए
धनबाद में अवैध कोयला खनन के दौरान जमीन धंसने से ये हादसा हुआ। टीओआई की जानकारी के अनुसार, इस हादसे में मदन प्रसाद उर्फ पवन (25 वर्ष) और जितेंद्र यादव (10 वर्ष) सहित एक अन्य की मौत हो गई। घटना के बाद एक घायल को अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना कोयला चोरी के दौरान ये हादसा हुआ। कुछ घायलों को लेकर स्थानीय गांव वाले भागने में सफल भी रहे।

शव के साथ BCCL ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की भौरा- 4 ए पेज में देवप्रभा आउटसोर्सिंग (Devprabha Outsourcing) खदान में कोयले का अवैध खनन किया जा रहा था। इस दौरान अचानक चाल धंस गई। जिससे कोयला खनन कर रहे 12 से अधिक लोग मलबे में दब गए। इनमें से 3 की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोग मुआवजा की मांग करने लगे। BCCL भौरा एरिया दफ्तर के सामने मृतकों के शवों को रखकर गेट जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story