TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Delhi New Chief Secretary: दिल्ली के नये मुख्य सचिव बने धर्मेंद्र, कल ग्रहण करेंगे कार्यभार

Delhi New Chief Secretary: दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव नरेश कुमार का कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो गया। उनकी जगह अब वरिष्ठ IAS अधिकारी धर्मेंद्र को दिल्ली का नया मुख्य सचिव बनाया गया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 31 Aug 2024 7:14 AM GMT (Updated on: 31 Aug 2024 7:40 AM GMT)
delhi news
X

दिल्ली के नये मुख्य सचिव बने धर्मेंद्र (न्यूजट्रैक)

Delhi New Chief Secretary: दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव नरेश कुमार का कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो गया। उनकी जगह अब वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र को दिल्ली का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। आईएएस धर्मेंद्र एक सितंबर (रविवार) को दिल्ली सरकार में मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करेंगे। आईएएस धर्मेंद्र वर्तमान में अरूणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं। शनिवार को केंद्र सरकार ने इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है।

विदित हो कि दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को दो बार सेवा विस्तार मिला था। हालांकि तीसरी बार उन्हें सेवा विस्तार का लाभ नहीं मिला। जिसके बाद शनिवार (31 अगस्त 2024) को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। अब नरेश कुमार के स्थान पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र को दिल्ली का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। वह रविवार को पदभार ग्रहण करेंगे। आईएएस धर्मेंद्र को दिल्ली के मुख्य सचिव उस सयम नियुक्त किया गया है जब पांच माह में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में आईएएस धर्मेंद्र की नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है।



कौन हैं आईएएस धर्मेंद्र (Who is IAS Dharmendra)

धर्मेंद्र 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में अरूणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्हें साल 2022 में अरूणाचल प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया था। अब आईएएस धर्मेंद्र को दिल्ली का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। आईएएस धर्मेंद्र (IAS Dharmendra) ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। वह अब तक कई अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। आईएएस धर्मेंद्र अरूणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव बनने से पूर्व नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के चेयरपर्सन पद का कार्यभार संभाल चुके हैं।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र को दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार में काम करने का लंबा अनुभव है। वह दिल्ली सरकार में रेवेन्यू, अर्बन डेवलपमेंट और दिल्ली नगर निगम जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। दिल्ली सरकार में आईएएस धर्मेंद्र ने राजस्व विभाग में डिविजनल कमिश्नर और सचिव पद का कार्यभार देख चुके हैं। इसके अलावा आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र अर्बन डेवलपमेंट और दिल्ली नगर निगम में भी अलग-अलग भूमिकाएं निभा चुके हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार में धर्मेंद्र विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में संयुक्त सचिव पद का कार्यभार भी संभाल चुके हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story