×

लॉकडाउन में खेलते नजर आए धोनी, पिछले एक साल से हैं क्रिकेट से दूर

लगभग पिछले एक साल से धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। फिलहाल धोनी इस लॉकडाउन में रांची में अपने फॉर्म हाउस में परिवार के साथ क्वारंटाइन समय बिता रहे हैं।

Aradhya Tripathi
Published on: 9 May 2020 11:37 AM GMT
लॉकडाउन में खेलते नजर आए धोनी, पिछले एक साल से हैं क्रिकेट से दूर
X

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफी लंबे समय से क्रिकेट से पूरी तरह से दूर हैं। धोनी आखिर बार 2019 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में मैदान पर नजर आए थे। उसके बाद से धोनी के प्रशंशक उन्हें मैदान पर देखने को बेताब हैं। ऐसे में सबको उम्मीद थी की आईपीएल में वो अपने चहेते स्टार को मैदान पर लंबे लंबे छक्के लागाते देख पायेंगे। लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने इन चाहने वालों की इस उम्मीद को तोड़ दिया। अब इस साल आईपीएल होना मुश्किल है। ऐसे में धोनी के चाहने वाले निराश हैं। लेकिन इसी बीच धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कैप्टन कूल खेलते नजर आ रहे हैं। अरे चौंकिए मत धोनी इस वीडियो में अपने पालतू कुत्ते के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।

वायरल हुआ कुत्तों के साथ खेलते वीडियो

धोनी की फैन फालोइंग कितनी है इससे तो पूरी दुनिया वाकिफ है। ऐसे में उनके चाहने वाले उनकी एक झलक देखने को तरसते रहते हैं। लगभग पिछले एक साल से धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। और महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। ऐसे में उनके चाहने वालों के लिए उन्हें देख पाना बहुत मुश्किल रहता है। लेकिन धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। और वो आये दिन धोनी और अपनी बेटी जीवा की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

ये भी पढ़ें- पाठशाला में अश्लीलता: शिक्षक ने तोड़ी मर्यादा की सारी हदें, आप भी दंग रह जाएंगे

फिलहाल धोनी इस लॉकडाउन में रांची में अपने फॉर्म हाउस में परिवार के साथ क्वालिटी क्वारंटाइन समय बिता रहे हैं। इसी बीच धोनी की पत्नी साक्षी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें धोनी अपने कुत्तो के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। धोनी के चाहने वाले अपने इस 'थलाइवा' की एक झलक देख कर खुश हो गए। और तुरंत ही साक्षी की इस पोस्ट पर न जाने कितने कमेंट्स आने शुरू हो गए।

ये भी पढ़ें- फिक्की फ्लो ने किया वार्षिक चेंज आफ गार्ड का आयोजन, 500 सदस्यों ने लिया भाग

नए लुक में नजर आए धोनी

इसके साथ ही धोनी की एक और फोटो वायरल हो रही है। जिसमें धोनी का नया लुक नजर आ रहा है। जो हमेशा के उनके लुक से बिलकुल अलग है। सभी जानते हैं कि धोनी अधिकतर बिलकुल क्लीन शेव रखते हैं। लेकिन धोनी की जो ताजा तस्वीर वायरल हो रही है उसमें धोनी की पूरी दाढ़ी नजर आ रही है। और ये दाढ़ी पूरी तरह से सफ़ेद हो चुकी है। वायरल तस्वीर में धोनी टी शर्ट औऱ लोअर में दिख रहे हैं। इस वीडियो में धोनी के बाल हमेशा की तरह छोटे ही नजर आ रहे हैं। लेकिन दाढ़ी का लुक बिलकुल बदला हुआ है।

ये भी पढ़ें- मेरे गार्डेन के कुंदरू जिसका वैज्ञानिक नाम IVY GUARD है

अब ये धोनी का लॉकडाउन लुक है या हमेशा का ये तो बाद में ही पता चलेगा। ऐसा नहीं है कि धोनी ने पहली बार फुल शेव्ड लुक रखा है। धोनी इससे पहले भी फुल शेव्ड लुक में नजर आ चुके हैं। वो भी भारत के लिए खेलते हुए। साल 2017 में विजय हजारे ट्रॉफी खेलते हुए वह इस लुक में दिखाई दिए थे और लोगों ने इसे डैडी बियर्ड लुक कहा था। लेकिन धोनी का ये लुक ज्यादा दिन तक नहीं रहा था। फ़िलहाल धोनी के चाहने वाले ये ही दुआ कर रहे हैं कि धोनी जल्द ही मैदान पर वापसी करें। और वो उन्हें लंबे लंबे छक्के मारते देख सकें।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story