TRENDING TAGS :
Politic: दिग्विजय का दावा, बोले-कमलनाथ कभी नहीं छोड़ेंगे सोनिया गांधी का साथ, उनके भाजपा में जाने की बातें मनगढ़ंत हैं
Politic: पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि कमलनाथ कभी भी सोनिया गांधी का साथ नहीं छोड़ सकते।
Former Chief Minister Soin Singh and Kamalnath (Pic:Social Media)
Politic: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया कि कमलनाथ जी से मेरी बात हुई है, वह कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में जाने की बातें मनगढ़ंत है और मीडिया की बनाई हुई है। उन्होंने कहा, कमलनाथ कभी भी सोनिया गांधी का साथ छोड़कर नहीं जा सकते। जो डर रहे हैं या बिक रहे हैं, वह भाजपा में जा रहे हैं।
संकेत के तौर पर देखा जा रहा है
दरअसल, शनिवार को कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के कार्यक्रम को रद्द कर दिया और उसके बाद भोपाल होकर दिल्ली पहुंच गए। देश की राजधानी में इस समय भाजपा की बड़ी बैठक चल रही है। इस समय मध्य प्रदेश भाजपा के सभी बड़े नेता भी दिल्ली आए हुए हैं। ऐसे में कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ का अचानक दिल्ली जाना, उनके भाजपा में शामिल होने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
तभी से वे नाराज चल रहे हैं
वहीं राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जब से कमलनाथ को मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया है, तभी से वे नाराज चल रहे हैं। यही नहीं उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों में भी जाना कम कर दिया है। इस वजह से इन अटकलों को और भी हवा मिल रही है।
तब तक वह चलता नहीं है
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जबलपुर में कहा कि यह कोई प्लान नहीं है। कमलनाथ जी तो छिंदवाड़ा में है। मीडिया जब तक किसी बात को सनसनीखेज नहीं बनाता, तब तक वह चलता नहीं है। जिस व्यक्ति ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत नेहरू-गांधी परिवार के पीछे खड़े होकर की थी। वह उस समय लड़ रहे थे, जब जनता पार्टी की सरकार इंदिराजी को जेल भेजना चाहती थी। क्या आप विचार भी कर सकते हो कि ऐसा आदमी सोनिया गांधी के परिवार या कांग्रेस को छोड़कर जाएगा।