×

पद से हटाए जाने के बाद बोले दिग्विजय सिंह- खुश हूं राहुल गांधी नई टीम चुन रहे हैं

कांग्रेस द्वारा गोवा और कनार्टक के प्रभारी पद से हटाए जाने के बाद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि वह खुश हैं कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आखिरकार नई टीम चुन रहे हैं।

tiwarishalini
Published on: 30 April 2017 6:39 AM GMT
पद से हटाए जाने के बाद बोले दिग्विजय सिंह- खुश हूं राहुल गांधी नई टीम चुन रहे हैं
X

नई दिल्ली: कांग्रेस द्वारा गोवा और कनार्टक के प्रभारी पद से हटाए जाने के बाद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि वह खुश हैं कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आखिरकार नई टीम चुन रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि ' गोवा और कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ काम करते हुए मुझे बहुत मजा आया। उन सबके सहयोग के लिए मैं उनका आभारी हूं। मैं कांग्रेस पार्टी और नेहरू-गांधी परिवार का वफादार हूं। मैं पार्टी में आज जो कुछ भी हूं, वह सबके उन्हीं की वजह से है।'







गौरतलब है कि बीते महीने गोवा में कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार बना पाने में नाकाम रहने के बाद लगातार आलोचना झेल रहे दिग्विजय सिंह को शनिवार (29 अप्रैल) को गोवा और कर्नाटक के पार्टी प्रभारी पद से हटा दिया गया था।

कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह की जगह पर ए. चेल्ला कुमार को गोवा में पार्टी प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं कर्नाटक में पार्टी ने केसी वेणुगोपाल को राज्य इकाई का महासचिव नियुक्त किया है।

वहीं दिग्विजय सिंह ने गोवा को लेकर कुछ गलतियों को स्वीकार भी किया था। 20 अप्रैल को उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि चुनाव से पहले विजय सरदेसाई की पार्टी गोवा फॉर्वर्ड से गठबंधन नहीं कर पाना कांग्रेस के लिए बड़ी गलती साबित हुई। इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story