×

प्रशांत महासागर में मिला दुनिया का 8वां महाद्वीप! 'Zealandia' है नाम

aman
By aman
Published on: 18 Feb 2017 9:03 AM GMT
प्रशांत महासागर में मिला दुनिया का 8वां महाद्वीप! Zealandia है नाम
X

नई दिल्ली: प्रशांत महासागर के अंदर जलमग्न एक भारतीय उप-महाद्वीप मिला है। इसका नाम जीलएंडिया बताया जा रहा है। एक नए अध्‍ययन में कहा गया है कि इसे नए महाद्वीप के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए। गौरतलब है कि इस वक्त दुनिया भर में 7 महाद्वीप है। अगर जीलएंडिया को शामिल किया जाता है तो यह दुनिया का आठवां महाद्वीप होगा।

94 प्रतिशत हिस्सा जलमग्न

-अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर का 49 लाख किलोमीटर का क्षेत्र महाद्वीपीय परत से बना है।

-ऑस्ट्रेलिया से इसके अलगाव और व्यापक भू-क्षेत्र होने के कारण इसे जीलएंडिया का नाम दिया जाना चाहिए।

-वर्तमान में इसका 94 प्रतिशत हिस्सा जलमग्न है।

-न्यूजीलैंड के विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑफ वेलिंगटन और ऑस्ट्रेलिया के यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के अनुसंधानकर्ताओं ने जीलएंडिया की पहचान भूगर्भीय महाद्वीप के रूप में की है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story