×

Diwali 2022 Lakshmi Pujan: दिवाली में मां लक्ष्मी को कैसे करें खुश, भोग लगाएं ये चीजें, मां होंगी अति प्रसन्न

Diwali Lakshmi Pujan 2022: दिवाली पूजा में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए भक्त बहुत श्रद्धाभाव और विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं। आइए आपको ऐसी पूजा सामग्रियों के बारे में बताते हैं जिनसे मां लक्ष्मी की पूजा करने पर मां खुश होती हैं और भक्तों के घर धन-धान्य और खुशियों से भर जाते है।

Vidushi Mishra
Published on: 24 Oct 2022 12:40 PM GMT (Updated on: 24 Oct 2022 12:40 PM GMT)
laxmi ji ko kaise manaye
X

मां लक्ष्मी को ऐसे करें खुश (फोटो- सोशल मीडिया)

Diwali Lakshmi Pujan 2022: दिवाली हिंदूओं का सबसे बड़ा त्योहार है। दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन प्रथम पूजनीय गणपति और मां लक्ष्मी की खूब धूम-धाम से पूजा अर्चना की जाती है। इस साल दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। ऐसे में दिवाली की पूजा तैयारियां पहले से ही कर लेनी चाहिए, ऐन वक्त के इंतजार में नहीं बैठना चाहिए। तो चलिए आपको दिवाली की पूजा में इस्तेमाल होने वाली उन सामग्रियों के बारे में बताते हैं जिनसे पूजा करने पर और भोग लगाने पर विशेष फल प्राप्त होता है।

दिवाली पूजा में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए भक्त बहुत श्रद्धाभाव और विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं। आइए आपको ऐसी पूजा सामग्रियों के बारे में बताते हैं जिनसे मां लक्ष्मी की पूजा करने पर मां खुश होती हैं और भक्तों के घर धन-धान्य और खुशियों से भर जाते है।

दिवाली लक्ष्मी पूजा के लिए आवश्यक पूजा सामग्री

मां लक्ष्मी को कमल का फूल और कमल गट्टा अति प्रिय है। इसलिए इसे जरूर लाएं।

दिवाली के दौरान कैथा का सीजन होता है और मां लक्ष्मी की पूजा के लिए कैथा जरूरी माना गया है।

प्रथम पूजनीय गणपति जी की दिवाली में श्रद्धाभाव से पूजा करनी चाहिए। गणेश भगवान को दूब जरूर चढ़ाए।

पूजा में अमरख और इमली मां को चढ़ाना शुभ माना जाता हैं।

दिवाली की पूजा के गन्ना जरूर घर लाएं। मां लक्ष्मी को गन्ना जरूर चढ़ाया जाता है।

मां लक्ष्मी का सबसे ज्यादा प्रिय फल शरीफा है। इसलिए पूजा के लिए शरीफा जरूर लाएं।

दिवाली में खील, लइया, गट्टा, बताशे, खिलौने, चूड़ा को थोड़ी मात्रा में भगवान को भोग जरूर लगाएं।

भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं। हो सके तो गाय का घी हो।

नारियल चाहे कच्चा नारियल हो, चाहे नारियल के लड्डू हो, मां लक्ष्मी को जरूर अर्पित करना चाहिए।

वैसे तो पूजा में कोई भी सुगंधित पुष्प चढ़ा सकते हैं, लेकिन मां लक्ष्मी को लाल कनेर का पुष्प चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है।

साथ ही पूजा मां में काले तिल, केसर, चमेली, इत्र, धनिया के बीज जरूर लाएं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story