×

Expensive Home: करोड़ों का मकान खरीदने वाला रईस सीईओ, मुंबई की सबसे महंगी जगह पर रहेंगे

DMart CEO Navil Noronha Buys Home:डीमार्ट(DMart) के सीईओ नेविल नोरोन्हा ने एक इसके लिए एक अंडर कंस्ट्रक्शन रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में दो ईकाई बुक कराई हैं। जिसके लिए नेविल नोरोन्हा(Navil Noronha) को 70 करोड़ रूपए अदा करने पड़े हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 19 Sep 2022 4:56 AM GMT
d mart
X

डी मार्ट (फोटो- सोशल मीडिया)

DMart CEO Navil Noronha Buys Home: बिलेनियर्स क्लब में बीते साल शामिल हुए रिटेल चेन डीमार्ट के सीईओ नेविल नोरोन्हा ने मुंबई में बहुत ही शानदार घर खरीदा है। डीमार्ट(DMart) के सीईओ नेविल नोरोन्हा ने एक इसके लिए एक अंडर कंस्ट्रक्शन रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में दो ईकाई बुक कराई हैं। जिसके लिए नेविल नोरोन्हा(Navil Noronha) को 70 करोड़ रूपए अदा करने पड़े हैं।

इस बारे में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सबसे अमीर सीईओ में गिने जाने वाले सीईओ नेविल नोरोन्हा (Navil Noronha) ने मुंबई के सबसे पॉश इलाके में प्रॉपर्टी खरीदी है। करोड़ों की ये प्रॉपर्टी नेविल नोरोन्हा ने मुंबई के बांद्रा ईस्ट के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में खरीदी हैं। जोकि बिजनेस हब के बेहद करीब है।

बता दें, यहां का ये अंडर कंस्ट्रक्शन रियल एस्टेट प्रोजेक्ट रुस्तमजी सीजंस (Rustomjee Seasons) में नेविल नोरोन्हा ने 66 करोड़ रुपये में दो ईकाई बुक कराई हैं। जबकि इस प्रापर्टी के लिए नेविल नोरोन्हा को 3.30 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी अदा करनी पड़ी।

प्रापर्टी खरीदना एक बड़ी बिजनेस डील

नेविल नोरोन्हा की ये प्रॉपर्टी एक बड़ी बिजनेस डील साबित हो सकती है। असल में ये प्रापर्टी बिजनेस हब के बिल्कुल पास रियल एस्टेट की बड़ी डील्स में से एक है। साथ ही सामने आई रिपोर्ट में Zapkey पर मौजूद रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट्स के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों ईकाईओं का कुल रेरा कॉरपेट क्षेत्र 8,640 वर्ग फुट है। वहीं डेक और टेरेस क्षेत्र 912 वर्ग फुट है। तो ऐसे में सीईओ नोरोन्हा द्वारा बड़े सौदा पर खरीदी गई ये प्रॉपर्टी 9,552 वर्ग फुट क्षेत्र की हो जाती है।

ऐसे में सबसे ज्यादा खास बात यह है कि नोरोन्हा को 10 कारों की पार्किंग की जगह दी गई है। लेकिन प्रोजेक्ट के डेवलपर और सीईओ नेविल नोरोन्हा ने इस खरीदारी पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story