डॉ0 सीपी जोशी आज सर्वसम्मति से चुने जायेंगे राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ विधायक सी.पी. जोशी के नाम का एलान किए जाने के बाद मंगलवार को जोशी ने विधानसभा में गहलोत-पायलट-वसुंधरा सहित कई मंत्री-विधायक रहे मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।

Shivakant Shukla
Published on: 16 Jan 2019 5:40 AM GMT
डॉ0 सीपी जोशी आज सर्वसम्मति से चुने जायेंगे राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष
X

राजस्थान: हाल ही में राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी हो गया। इसके लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और विधायक सीपी जोशी को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष बनाने के लिए आज 7 प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें— कर्नाटक का ‘नाटक’: कांग्रेस के पांच विधायक कभी भी दे सकते हैं इस्तीफा!

बता दें कि पहला प्रस्ताव सदन के नेता के तौर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रखेंगे। इसका नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया अनुमोदन करेंगे। इसी तरह और कई नेता प्रतिपक्ष और विधायक प्रस्ताव पेश करेंगे जिसका कि अन्य नेता अनुमोदन करेंगे।

कांग्रेस पार्टी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ विधायक सी.पी. जोशी के नाम का एलान किए जाने के बाद मंगलवार को जोशी ने विधानसभा में गहलोत-पायलट-वसुंधरा सहित कई मंत्री-विधायक रहे मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन दाखिल हुआ है।

ये भी पढ़ें— ब्रिटिश पीएम टेरीजा की करारी हार, देना पड़ सकता है इस्तीफा!

महेश जोशी मुख्य सचेतक और महेन्द्र चौधरी उप मुख्य सचेतक बने

कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्य सचेतक के लिए महेश जोशी और उप मुख्य सचेतक के लिए महेन्द्र चौधरी का नाम का एक दिन पहले एलान किए जाने के बाद मंगलवार को सदन के नेता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को दी। जोशी और चौधरी आज विधानसभा में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

ये भी पढ़ें— राम रहीम पर CBI कोर्ट आज तय करेगा किस तरह से-कहां सुनाई जाएगी सजा?

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story