×

DRDO ने किया खुफिया VL-SRSAM का परीक्षण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं

DRDO ने शुक्रवार को ओडिशा स्थित चांदीपुर के तट पर भारतीय नौसेना के एक जहाज से वर्टिकली लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया है

Rajat Verma
Written By Rajat Verma
Published on: 24 Jun 2022 11:09 AM GMT
VL-SRSAM
X

VL-SRSAM का सफल परीक्षण। (Photo-Twitter)

VL-SRSAM: भारत सरकार (Indian Government) का शोध उपक्रम रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने शुक्रवार को ओडिशा (Odisha) स्थित चांदीपुर के तट पर भारतीय नौसेना (Indian Navy) के एक जहाज से वर्टिकली लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRSAM) का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल कई मायनों में बेहद खास है, जिसमें ज़मीनी सतह से कम ऊंचाई वाले मिसाइल को मार गिराने और सामान्य तौर पर रडार में पकड़ ना आने की खूबी शामिल है।

DRDO ने भारतीय नौसेना के साझा सहयोग से किया मिशाइल का परीक्षण

वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRSAM) का सफल परीक्षण DRDO ने भारतीय नौसेना के साझा सहयोग से प्राप्त किया। डीआरडीओ के हवाले से यह जानकारी मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद सार्वजनिक की गई।

आपको बता दें कि VL-SRSAM जहाज द्वारा संचालित होने वाली एक हथियार प्रणाली है, जो समुद्री हमलों शाहीत निकट सीमा पर कई तरह से हवाई खतरों को बेअसर करने में सक्षम है। इस मिसाइल ने परीक्षण के दौरान सतह से कम दूरी पर आ रहे लक्ष्य को भेद दिया। आमतौर पर कम दूरी से आने वाले लक्ष्य को भेदना बेहद मुश्किल होता है क्योंकि यह तेजी से आते हैं और हमला कर निकल जाते हैं।

इस दौरान डीआरडीओ की ओर से परीक्षण के विषय में जानकारी साझा करते हुए मीडिया से बताया कि-"इस VL-SRSAM मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर में तैनात कई ट्रैकिंग उपकरणों का उपयोग करके किया गया था। साथ ही इस दौरान परीक्षण की निगरानी डीआरडीओ और भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई थी।"

मिशाइल की गति करीब 5500 किमी प्रति घंटा से अधिक

आपको बता दें कि यह VL-SRSAM मिसाइल अधिकतम 12 किमी की ऊंचाई पर जाने के साथ ही 25-30 किमी की दूरी आसानी से तय कर सकती है। साथ ही इसकी अधिकतम गति करीब 5500 किमी प्रति घंटा से भी अधिक है वहीं हमला करने के लिए उड़ान भरने के बाद यह मिसाइल किसी भी दिशा में। घूम सकती है।

राजनाथ सिंह ने दी बधाई

डीआरडीओ और भारतीय नौसेना के साझा सहयोग से इस सफल परीक्षण को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने ट्वीट करते हुए शुभकामनाएं दी। राजनाथ सिंह ने ट्वीट में लिखा कि-"डीआरडीओ और भारतीय नौसेना और चांदीपुर, ओडिशा के तट पर वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल के सफल उड़ान परीक्षण के लिए बधाई। यह सफलता हवाई खतरों के खिलाफ भारतीय नौसेना के जहाजों की रक्षा क्षमता को और बढ़ाएगी।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story