×

Gold Smuggling Case: DRI ने पटना, पुणे और मुंबई में मारा छापा, 101.7 किलो तस्करी का सोना जब्त

Gold Smuggling Case: डीआरआई ने पटना रेलवे स्टेशन से 37 किलो, मुंबई रेलवे स्टेशन से 38 किलो और पूणे 5.6 किलो सोना बरामद किया गया। बाकी सोना मुंबई के अलग-अलग जगहों से छापेमारी के दौरान मिला।

Anant kumar shukla
Published on: 21 Feb 2023 5:11 PM GMT
DRI raids Patna Pune and Mumbai seizes 101 kg smuggled gold
X

DRI raids Patna Pune and Mumbai seizes 101 kg smuggled gold (Social Media)

Gold Smuggling Case: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने पटना, मुंबई और पुणे से सोने की बड़ी खेप बरामद की है। तीनों शहरों से कुल 101.7 किलो सोना के साथ दस लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इसमे से 7 सुडानी नागरिक हैं। सोने की इस खेप को नेपाल बार्डर से तस्करी कर देश के विभिन्न शहरों में स्मगलिंग किया जा था। डीआरआई ने पटना रेलवे स्टेशन से 37 किलो, मुंबई रेलवे स्टेशन से 38 किलो और पूणे 5.6 किलो सोना बरामद किया गया। बाकी सोना मुंबई के अलग-अलग जगहों से छापेमारी के दौरान मिला। जब्द किए गए सोने की कुल कीमत करीब 51 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

डीआरआई ने बताया कि अधिकतर सोने को पेस्ट के रूप में नेपाल सीमा से तस्करी कर पटना लाया गया था। इसके बाद यहां से विभिन्न परिवहन के माध्यमों से देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जा रहा था। 19 फरवरी को डीआरआई ने तीन सूडानी नागरिकों को पकड़ा था। वे पटना जंक्शन से मुंबई जाने वाले ट्रेन पर सवार होकर मुंबई जाने की फिराक में थे। उनके पास से 40 अलग-अलग पैकिटों में पेस्ट के रूप में 37.126 किलो सोना बरामद हुआ था। इस उन लोगों ने जैकेट के अंदर छुपा रखा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक तस्करों को मैसेज के माध्यम मैनेज कर रहा था।

20 फरवरी को सुडानी महिला के पास से 5.615 किलो सोना बरामद किया गया। महिला ने सोने को अपने हैण्ड बैग में छुपाकर ले जा रही थी। जबकि सुडान का एक नागरिक सोने का एक खेप लेकर मुंबई पहुंच गया। डीआरआई को भनक लगते ही व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 38.76 किलो सोना बरामद किया। सभी सोना पेस्ट के रूप में था।

पकड़े गए तस्करों से प्राप्त सूचना के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने मुंबई के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 74 लाख विदेश मुद्रा व 63 लाख भारतीय मुद्रा के साथ 20.2 किलो सोना जब्त किया गया। जब्त किए गए सभी सोना तस्करी कर के लाए जा रहे थे।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story