×

यहां बारात के साथ दुल्हन की हुई ऐसी एंट्री, मायके-ससुराल सब थे उसके साथ

suman
Published on: 6 Jan 2019 6:08 AM GMT
यहां बारात के साथ दुल्हन की हुई ऐसी एंट्री, मायके-ससुराल सब थे उसके साथ
X

जयपुर: आज के समय में कई परंपराएं बदल रही है। और इसी बदलते समय में विचार भी बदलते नजर आते है दरअसल आजकल ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जिनमें दूल्हा नहीं, बल्कि दुल्हन बारात लेकर जाती हैं। अब ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के पुणे शहर से भी सामने आया है। यहां दुल्हन 5 किमी बाइक चलाकर मंडप में बारात लेकर पहुंची। दुल्हन काला चश्मा लगाकर बारातियों के आगे चल रही थी। दूल्हा और उसके परिजन दुल्हन के पीछे-पीछे आ रहे थे। पूछे जाने पर दुल्हन ने बताया कि बारात लेकर जाने का कॉपीराइट सिर्फ लड़कों के पास नहीं है।

पैरेंटिंग टिप्स: सर्दी में नहलाते हैं अपने नवजात शिशु को तो इन बातों को भी जानें जरुर

दुल्हन के ऐसा करने पर बहुत से लोगों ने उसकी प्रशंसा की है। उसकी तारीफ करते हुए लोगों ने कहा कि दुल्हन ने ऐसा कर चुपचाप ब्याह दी जाने वाली बेटी के मिथक को तोड़ा है।दुल्हन के परिवार का कहना है कि वह समाज को यह संदेश देना चाहते हैं कि आज के समय में लड़कियां कोई लड़कों से कम नहीं हैं। बता दें दुल्हन के पिता किसानी करते हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी ने बुलेट से बारात ले जाने की इच्छा जताई थी। किसी ने उसके फैसले पर आपत्ति नहीं जताई। लोगों ने भी उसकी काफी तारीफ की है।

suman

suman

Next Story