×

Dussehra 2022: दशहरे से पहले निपटा लीजे बैंक से जुड़े जरूरी काम, अगले हफ्ते तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

Dussehra 2022: तमाम राज्यों में अक्टूबर के शुरूआती दिनों में बैंक बंद रहेंगे। सबसे पहले तो दशहरे 5 अक्टूबर दिन बुधवार को है तो इस दिन राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। जबकि देश के कुछ राज्यों में 3-4 अक्टूबर को भी बैंक बंद रहेंगे।

Vidushi Mishra
Published on: 1 Oct 2022 10:04 AM GMT
bank holiday today
X

बैंक में छुट्टी (फोटो-सोशल मीडिया)

Dussehra 2022: नवरात्रि के बाद दसवें दिन दशहरे का त्योहार मनाया जाता है। देशभर में दशहरे या विजयादशमी के त्योहार की धूम रहती है। तमाम राज्यों में अक्टूबर के शुरूआती दिनों में बैंक बंद रहेंगे। सबसे पहले तो दशहरे 5 अक्टूबर दिन बुधवार को है तो इस दिन राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। जबकि देश के कुछ राज्यों में 3-4 अक्टूबर को भी बैंक बंद रहेंगे। क्योंकि तमाम जगहों पर महा अष्टमी, महा नवमी और विजयादशमी की भी छुट्टी होती है। बैंकों की छुट्टियों की वजह से बैंक ग्राहकों का बैंक का कोई जरूरी काम न छूटे, इसलिए मोबाइल बैंकिग को पहले से दुरूस्त कर लें। आइए आपको बताते हैं कि किन राज्यों में किस दिन बैंक की छुट्टियां हैं।

बैंकों में छुट्टियां

3 अक्टूबर (सोमवार): दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) - त्रिपुरा, उड़ीसा, सिक्किम, मणिपुर, बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय और केरल में बैंक बंद।

4 अक्टूबर (मंगलवार)- दुर्गा पूजा/दशहरा (महा नवमी)/आयुध पूजा/जन्मोत्सव श्रीमंत शंकरदेवा- अगरतला, कर्नाटक, उड़ीसा, सिक्किम, केरल, महाराष्ट्र, बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद हैं।

5 अक्टूबर (बुधवार)- दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव- मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद हैं। त्रिपुरा, उड़ीसा, सिक्किम, बंगाल, बिहार, झारखंड में बैंक रविवार से बुधवार (2-5 अक्टूबर) तक लगातार दिनों तक बंद रहते हैं।

6 अक्टूबर (गुरुवार): दुर्गा पूजा (दसैन)- गंगटोक, सिक्किम में बैंक बंद

7 अक्टूबर (शुक्रवार): दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम के गंगटोक में बैंक बंद हैं।

अक्टूबर महीने को भारत में एक उत्सव के महीने के तौर पर जाना जा सकता है क्योंकि इस महीने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व और त्योहार हैं। जीं हां अक्टूबर में दुर्गा पूजा, दीपावली, लक्ष्मी पूजा, करवा चौथ और कई अन्य त्यौहार हैं।

इस महीने दूसरे शनिवार और रविवार को सभी निजी और सार्वजनिक बैंक आधिकारिक रूप से बंद रहते हैं। अक्टूबर 2022 में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को मिलाकर 21 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story