TRENDING TAGS :
Dussehra Live Updates : देश में विजयादशमी की धूम, रावण का पुतला दहन शुरू, राष्ट्रपति और पीएम मोदी दिल्ली की रामलीला में हुए शामिल
Dussehra Live Updates : देश में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, नोएडा समेत पूरे देश में में रावण दहन का शुभ मुहूर्त शाम 5:53 से शुरू होकर 7:27 बजे तक है।
Dussehra Live Updates : देश में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, नोएडा समेत पूरे देश में में रावण दहन का शुभ मुहूर्त शाम 5:53 से शुरू होकर 7:27 बजे तक है। दिल्ली, जम्मू कश्मीर नोएडा सहित देश के कई हिस्सों में रावण के पुतला दहन की तस्वीरें सामने आने लगी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेता अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए पहुंचे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने लाल किला के माधव दास पार्क में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में में भाग लिया है। इस मौके पर सभी बड़े शहरों में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
Live Updates
- 12 Oct 2024 3:07 PM GMT
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने रावण का पुतला दहन किया
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में नव श्री धार्मिक लीला समिति लाल किला में रावण का पुतला दहन किया गया।
- 12 Oct 2024 2:16 PM GMT
सीएम विष्णुदेव साय दशहरा कार्यक्रम में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दशहरा समारोह में शामिल हुए।
- 12 Oct 2024 2:15 PM GMT
दशहरा रैली में शामिल होने के लिए शिवाजी पार्क पहुंचे उद्धव ठाकरे
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे पार्टी की दशहरा रैली में शामिल होने के लिए मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंचे।
- 12 Oct 2024 1:46 PM GMT
दशहरा समारोह में शामिल हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी दशहरा समारोह में शामिल होने दिल्ली के नव श्री धार्मिक लीला समिति लाल किला पहुंचे।
- 12 Oct 2024 1:28 PM GMT
सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में रावण का पुतला दहन किया
झारखंड में विजयादशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में दशहरा उत्सव में रावण का पुतला दहन किया।
- 12 Oct 2024 1:15 PM GMT
अन्याय पर जीत का त्योहार दशहरा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के शिमला में दशहरा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दशहरा अन्याय पर जीत का त्योहार है। हम सभी को भाईचारे के साथ रहना चाहिए। आज मैं हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।
- 12 Oct 2024 1:13 PM GMT
पंचकुला में रावण के पुतले का दहन किया गया, सीएम सैनी हुए शामिल
हरियाण के पंचकूला में विजयादशमी के अवसर पर रावण का पुतला दहन किया गया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे।
- 12 Oct 2024 1:12 PM GMT
सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी दशहरा समारोह में हुए शामिल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के गांधी मैदान में दशहरा समारोह में शामिल हुए।
- 12 Oct 2024 12:55 PM GMT
श्रीनगर में रावण का 30 फुट ऊंचा पुतला दहन किया गया
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एस.के स्टेडियम में रावण का 30 फुट ऊंचा पुतला दहन किया गया।
- 12 Oct 2024 12:53 PM GMT
चंडीगढ़ में रावण का पुतला दहन किया गया
विजयादशमी के अवसर पर चंडीगढ़ में रावण का पुतला दहन किया गया।