×

कश्मीर से पंजाब तक थर्राई धरती, देश में 6.1 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR भी कांपा

कश्मीर से लेकर पंजाब तक शुक्रवार को भूकंप के तेज झटकों से धरती थर्रा उठी। मिली जानकारी के मुताबिक, आज देर रात दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में जोरदार भूकंप आया।

Shivani Awasthi
Published on: 12 Feb 2021 6:05 PM GMT
कश्मीर से पंजाब तक थर्राई धरती, देश में 6.1 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR भी कांपा
X

नई दिल्ली. भारत भूकंप के झटको से काँप उठा है। कश्मीर से लेकर पंजाब तक शुक्रवार को भूकंप के तेज झटकों से धरती थर्रा उठी। मिली जानकारी के मुताबिक, आज देर रात दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में जोरदार भूकंप आया। इसकी तीव्रता 6.1 बताई जा रही है। देश में इतने तेज भूकंप के झटके कई अलग अलग हिस्सों में लगने के बाद लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आये।

पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, आज रात लगभग 10:31 बजे भूकंप के तेज झटकों को देश के कई राज्यों में महसूस किया गया। बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर से लेकर पंजाब तक भूकंप से धरती काँप उठी। बताया जा रहा है कि अमृतसर, पंजाब में 6.1 तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं। वहीं चम्बा में लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी भूकंप आया, जिसपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों की सुरक्षा के लिए दुआएं की है।

ये भी पढ़ेँ- यूपी के डिग्री कॉलेज-यूनिवर्सिटी पूरी तरह से खुल रहे इस दिन, स्टूडेंट्स हो जाएं तैयार

इन राज्यों मे भूकंप का असर, 6.1 तीव्रता

भूकंप का असर हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड तक महसूस हुआ। इसका केंद्र पंजाब बताया जा रहा है। वहीं पहला भूकंप का झटका तजाकिस्‍तान में महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मांपी गयी। वहीं दूसरा झटका अमृतसर में महसूस किया गया। कहा जा रहा है कि अफगानिस्‍तान में भी भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता 5.9 माँपी गयी।

लोग घरों से भागेः

गनीमत रही कि अब तक कही से भी किसी तरह के नुकसान या जनहानि की खबर नहीं आयी है। हालंकि कुछ इलाकों में लोग घरों से निकल कर भागने लगे और डरे सहमे हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story