×

Earthquake in Uttarakhand: अभी-अभी फिर भूकंप से थर्रा उठा भारत, उत्तराखंड में सुबह घरों से भागे लोग

Earthquake in Uttarakhand: भूकंप उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सुबह के समय आया, जबकि दिल्ली-एनसीआर में देर रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इन भूकंप की वजह से दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में धरती धर्रा उठी।

Vidushi Mishra
Published on: 9 Nov 2022 3:30 AM GMT (Updated on: 9 Nov 2022 3:59 AM GMT)
Earthquake
X

भूकंप के झटके (फोटो- सोशल मीडिया)

Earthquake in Uttarakhand: बड़ी खबर है भारत के करीब 6 राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सुबह के समय आया, जबकि दिल्ली-एनसीआर में देर रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इन भूकंप की वजह से दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में धरती धर्रा उठी। जहां कहीं रात में, तो कहीं मध्य रात्रि और कहीं पर सुबह भूकंप आया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सुबह आए भूकंप के झटको की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मैग्नीट्यूड मापी गई है। आज आए भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर गहराई में था।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज सुबह करीब 6.27 मिनट पर भूकंप आया। जबकि साढ़े चार घंटे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में और उसके आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा कि यहां भूकंप मंगलवार देर रात 1:57 बजे आया। जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3 मापी गई है। ये झटके इतने तेज थे, कि लोगों को महसूस हुए, कई लोग देर रात घर से निकलकर भागे।

भारत में भूकंप से अब लोगों में डर का साया बना हुआ है। क्योंकि कुछ घंटों के अंतराल में ही देश के लगभग 6 राज्यों की धरती झटकों से थर्रा उठी। जिनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर राज्य शामिल हैं। वहीं जानकारी ये भी मिली है कि भारत, नेपाल के अलावा चीन में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इसके अलावा भूकंप के झटके नोएडा और गुरुग्राम में भी महसूस किए गए। यहां करीबन 10 सेकंड तक धरती के थर्राना जारी रहा। इस बारे में नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की गहराई करीबन 10 किमी थी।

दूसरी तरफ अगर नेपाल का हाल देखें तो यहां 5 घंटे के अंतराल दूसरा भूकंप आया। वहीं इससे पहले नेपाल में बुधवार की रात को 8:52 बजे आखिरी भूकंप आया था। जिसकी तीव्रता 4.9 दर्ज की गई थी। वहीं इस भूकंप के बाद घर तबाह होने से करीबन 6 लोगों की जान चली गई। फिलहाल रेस्क्यू जारी है।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story