×

Earthquake: महाराष्ट्र में सुबह सुबह जोर से डोली धरती, 10 मिनट के अंदर दो भूकंप के झटके, लोग निकले घरों से बाहर

Earthquake today: महाराष्ट्र के हिंगोली में 10 मिनट अंतराल में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जबकि अरुणाचल प्रदेश में भी गुरुवार तड़के दो भूकंप के झटके लगे। इन दिनों जगहों से किसी भी प्रकार की कोई नुकसान की सूचना नहीं मिली।

Viren Singh
Published on: 21 March 2024 2:05 AM GMT (Updated on: 21 March 2024 5:58 AM GMT)
Earthquake: महाराष्ट्र में सुबह सुबह जोर से डोली धरती, 10 मिनट के अंदर दो भूकंप के झटके, लोग निकले घरों से बाहर
X

Earthquake today: भारत में गुरुवार सुबह- सुबह भूकंप आया है। महाराष्ट्र के हिंगोली क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूंकप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। लोगों ने भूकंप झटके सुबह 6.08 बजे महसूस किए, जब लोग सुबह सोकर उठा रहे थे। भूकंप आते ही लोगों अपने घरों से तुरंत बाहर निकल आए और कई मिनटों तक घरों के अंदर नहीं गए। लोगों के बीच डर का माहौल देखा गया। बताया जा रहा है कि 10 मिनट के अंदर दो बार भूकंप के झटके जोरदार महसूस किए गए। हालांकि अभी तक कोई इससे हाताहात की सूचना नहीं मिली है, जो कि राहत भरी खबर है।

हिंगोली था भूकंप का केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, महाराष्ट्र के हिंगोली क्षेत्र में सुबह 6.08 बजे 4.5 रिक्टर स्केल के भूकंप के झटके लगे। भूकंप की गहराई 10 किमी रही, जिसके झटके 77.30 किमी तक महसूस किए गए। कुछ ही देर में सुबह 6:19 बजे फिर इसी क्षेत्र में भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल की तीव्रता 3.6 माफी गई। बीते 10 मिनट के अंतराल में हिंगोली में दो बार लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। झटके लगते ही लोग घरों से बाहर निकल पड़े। कई मिनटों तक लोग घरों के अंदर नहीं गए। लगातार आए इन भूकंप के झटकों से लोगों के बीच डर का माहौल दिखाई दिया। आए इन भूकंप से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

अरुणाचल प्रदेश में भी लगे दो बड़े झटके

महाराष्ट्र से पहले अरुणाचल प्रदेश में भी गुरुवार तड़के भूकंप के दो बड़े झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में गुरुवार को अलग-अलग समय में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला भूकंप गुरुवार 1 बजकर 49 मिनट पर आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग में था। इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर थी, जबकि दूसरा भूकंप सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर आया है, जिसका केंद्र अरुणाचल प्रदेश का पूर्व कमेंग था और रिक्टर स्केल तीव्रता 3.4 मापी गई। इसकी गहराई जमीन से 5 किलोमीटर अंदर थी। हालांकि इन दोनों भूकंप से किसी से कोई हाताहत या फिर जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं

भारत में गुरुवार तड़के महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में दो बड़े भूकंप के झटके लगे। इन भूकंपों की गहराई भी बहुत ज्यादा नहीं थी, लेकिन उसके बाद भी इन जगहों से कोई भी नुकसान की सूचना नहीं प्राप्त हुई और किसी इमारतों में कोई नुकसान हुआ है, जोकि राहत देने वाली खबर है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story