×

Earthquake: फिर सुबह-सुबह भूकंप से कांपा देश, लखनऊ के बाद यहाँ हिली धरती

Earthquake Today: आज यानी 10 नवंबर की सुबह अंडमान और निकोबार द्वीप में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके महसूस किए गए। ये झटके द्वीप के पोर्टब्लेयर से 253 किमी दक्षिण-पूर्व दिशा में महसूस किए गए। इन झटकों की तीव्रता 4.3 रिएक्टर स्केल पर मापी गई है।

Vidushi Mishra
Published on: 10 Nov 2022 3:25 AM GMT
Earthquake
X

भूकंप के झटके (फोटो- सोशल मीडिया)

Earthquake Today: भूकंपों का सिलसिला लगातार थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के एक भूकंप आने से लोगों के साथ वैज्ञानिकों में भी अब चिंता की लहर है। ऐसे में ताजा जानकारी है कि आज यानी 10 नवंबर की सुबह अंडमान और निकोबार द्वीप में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके महसूस किए गए। ये झटके द्वीप के पोर्टब्लेयर से 253 किमी दक्षिण-पूर्व दिशा में महसूस किए गए। इन झटकों की तीव्रता 4.3 रिएक्टर स्केल पर मापी गई है। इस बारे में राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) ने बताया कि भूकंप की गहराई जमीन से करीबन 10 किमी नीचे थी।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भूकंप आने से पहले 8 नवंबर की देर रात भारत में कई जगहों पर भूकंप के जोरदार भूकंप महसूस किए गए थे। जबकि नेपाल में आए भूकंप की वजह से करीबन 6 लोगों की मौत हो गई। भारत में 8 नवंबर को कई राज्यों में यूपी, दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके कई बार महसूस किए गए। यानी कई जगहों पर एक बार झटके आने के बाद दोबारा फिर झटकों से धरती कांप उठी थी। वहीं उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की बात करें तो यहां पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जोकि सबसे तेज था।

अंडमान और निकोबार में कई भूकंप

आपको बता दें, इससे पहले भी अंडमान और निकोबार में भूकंप एक-दो महीने के अंतराल में ही आ चुके हैं। 2-3 सितंबर को भी अंडमान-निकोबार में तेज झटके महसूस किए गए थे। इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 और 4.4 मापी गई थी।

इसके बाद फिर 24 सितंबर को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ऐसे में अब फिर से आए भूकंप की वजह से लोगों में खौफ बना हुआ है। भूकंप के झटकों से घरों से भागे सभी कई घंटों तक अपने घर जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story