Earthquake: सुबह-सुबह भूकंप से कांपा महाराष्ट्र का नांदेड़, घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake: महाराष्ट्र के नांदेड़ में आज सुबह 3.8 की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। किसी क्षति या हताहत की सूचना नहीं है।

Network
Newstrack Network
Published on: 22 Oct 2024 3:50 AM GMT (Updated on: 22 Oct 2024 4:14 AM GMT)
Earthquake
X

Earthquake (Pic: Social Media)

Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, आज सुबह महाराष्ट्र के नांदेड़ में 3.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर का एनसीएस ने जानकारी दी कि भूकंप सुबह 06.52 बजे आया। भूकंप का केंद्र 19.38° उत्तरी अक्षांश और 77.46° पूर्वी देशांतर पर 5 किमी की गहराई पर स्थित था। इस भूकंप में किसी हताहत की कोई सूचना नहीं है। भूकंप के झटकों के चलते लोग घरों से बाहर नजर आए।

10 जुलाई को भी आया था भूकंप

इससे पहले 10 जुलाई को महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप आया था। उस दौरान भूकंप 4.5 तीव्रता का था। इसका असर नांदेड़, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर और वाशिम जिलों में भी महसूस किया गया था। हालांकि उस दौरान भी किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट आई थी। नांदेड़ जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में बताया था कि 10 जुलाई को भूकंप सुबह 7.14 बजे दर्ज किया गया था। जिसका केंद्र हिंगोली के कलमनुरी तालुका के रामेश्वर टांडा गांव में था। आज सुबह एक बार फिर नांदेड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

क्यों आता है भूकंप

यह भविष्यवाणी करना असंभव है कि भूकंप कब और कहाँ आएंगे। अब तक ऐसी भविष्यवाणी नहीं की जा सकी है। मगर भूकंप आने के कारण को समझा जा सकता है। भूकंप पृथ्वी की पपड़ी के भीतर होने वाली हलचलों के कारण आते हैं। इसी हलचल के चलते धरती हिलती है, खिसकती है या टूटती है। इसे ही हम भूकंप के रूप में महसूस करते हैं। ये भूकंप पृथ्वी के माध्यम से भूकंपीय तरंगों के पास होने के कारण होते हैं। जिससे पृथ्वी हिलती है, झुकती है या लहरती है। भूकंपीय तरंगें तब उत्पन्न होती हैं जब पृथ्वी की परत के भीतर फंसी ऊर्जा बाहर निकलना चाहती है। भूकंप की तीव्रता तेज होने से कई बार भीषण आपदा भी आती है। भूकंप के झटकों से बिल्डिंगस भी गिर सकती हैं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story