×

Earthquake Alert: ताबड़तोड़ भूकंप के झटकों से कांप उठे लोग, सुबह-सुबह घरों को छोड़ भागे

Earthquake in Meghalaya: मेघालय में सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। जिसकी वजह से तुरंत ही लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर भागने लगे।

Vidushi Mishra
Published on: 13 Jun 2022 2:17 AM GMT (Updated on: 13 Jun 2022 2:23 AM GMT)
Meghalaya earthquake
X

मेघालय में भूकंप (फोटो-सोशल मीडिया)

Earthquake in Meghalaya: सोमवार की सुबह मेघालय के रहने वालों के लिए काफी खौफनाक रही। यहां सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। जिसकी वजह से तुरंत ही लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर भागने लगे। इस दौरान आए भूकंप की तीव्रता 4.0 थी। बताया जा रहा कि इसका केंद्र तूरा के उत्तर-पूर्व में 43 किमी दूरी पर था।

सूत्रों से सामने आई जानकारी के अनुसार, मेघालय में सोमवार की सुबह 6:32 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर आ गए। फिलहाल अभी तक की जानकारी के मुताबिक, जान-माल के नुकसान होने की कोई खबर नहीं मिली है।

पूरी जानकारी मिलते ही जल्द ही खबर को अपडेट किया जाएगा।

टोंगा में भूकंप

इससे पहले भी द्वीपीय देश टोंगा में शनिवार को भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 थी। अचानक आए इस झटके से उस दौरान भी टोंगा (Tonga) के लोग सहम गए थे।

जानकारी के अनुसार, इसका केंद्र जमीन से करीब साढ़े 14 किमी गहराई में स्थित था। इससे पहले इसी साल जनवरी में इस द्वीपीय देश में कई भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 16 जनवरी 2022 को यहां भयानक सुनामी भी आई थी। जिसके बाद यह पूरा क्षेत्र दुनिया से लगभग कट गया था।

ये सुनामी ज्वालामुखी में विस्फोट के कारण आई थी। सुनामी ने यहां के समुद्र तटों पर बने घरों को तबाह कर दिया था। इसकी वजह से यहां टेलीफोन और इंटरनेट की सेवाएं ठप हो गई थी। पड़ोसी देश न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के अलावा भारत ने भी टोंगा को इस आपदा के दंश से बाहर निकलने में मदद की थी।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story