×

ईस्टर धमाकेः मुस्लिम महिलाओं को करना पड़ेगा इस दिक्कत का सामना

ईस्टर हमलों के बाद श्रीलंका ने बुर्के पर प्रतिबंध की योजना पर तैयारी शुरू कर दी है। जांच द्वारा संदिग्धों और अन्य सबूतों से हमले में बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने के संकेत मिले हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 24 April 2019 10:29 AM GMT
ईस्टर धमाकेः मुस्लिम महिलाओं को करना पड़ेगा इस दिक्कत का सामना
X

कोलंबो: श्रीलंका में हमलों में बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की रिपोर्ट्स आने के बाद देश में बुर्के पर बैन लगाने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों का यह कहना है, कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है और इसके लिए मस्जिद अधिकारियों से भी चर्चा की जा रही है।

यह भी देखे: श्रीलंका बम विस्फोट : वास और हेराथ ने एकजुटता की अपील की

1990 की शुरुआत तक श्री लंका में नहीं था, बुर्के का चलन

ऐसा पाया गया कि 1990 की शुरुआत में खाड़ी युद्ध तक श्रीलंका में मुस्लिम महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा में बुर्का और नकाब कभी शामिल नहीं रहे। खाड़ी युद्ध के समय चरमपंथी तत्वों ने मुस्लिम महिलाओं के लिए पर्दा शुरू किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि रक्षा सूत्रों ने बताया कि डेमाटागोडा में घटनाओं में शामिल रही कई महिलाएं भी बुर्का पहनकर भाग गई।

अगर श्रीलंका ने बुर्का पर प्रतिबंध लगा दिया तो वह एशिया, अफ्रीका और यूरोप में उन देशों के समूह में शामिल हो जाएगा जिन्होंने आतंकवादियों को पुलिस से बचने या विस्फोटकों को छिपाने के लिए बुर्का का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए ऐसा किया।

यह भी देखे: श्रीलंका हमला : दो होटलों में आतंकी हमले को 2 मुस्लिम भाइयों ने दिया था अंजाम

चाड, कैमरून, गाबोन, मोरक्को, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, डेनमार्क, फ्रांस, बेल्जियम और उत्तर पश्चिम चीन के मुस्लिम बहुल प्रांत शिनजियांग में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध है। एशिया और यूरोप के विभिन्न देशों में बुर्के आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है।

मौतो का बढ़ता सिलसिला

दूसरी ओर, श्रीलंका में कई जगहों पर हुए बम धमाकों में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जो अब बढ़कर 359 हो गई है, जिसमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

पुलिस प्रवक्ता 'रुवान गुनसेकरा' ने कहा, कि अब तक 58 संदिग्ध लोगों को देश के कई क्षेत्रों से गिरफ्तार किया जा चुका है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने मंगलवार को इन आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली थी।

यह भी देखे: श्रीलंकाई विस्फोटों को सात आत्मघाती हमलावरों ने दिया था अंजाम: सरकारी विश्लेषक विभाग

श्रीलंका पुलिस के अनुसार, बुधवार तड़के कम से कम 18 और संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया। वारकापोला में एक घर से पुलिस ने चार वॉकी-टॉकी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है, जो यहां से लगभग 56 किलोमीटर दूर है।

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने बताया, कि मारे गए लोगों में कम से कम 34 विदेशी नागरिक हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story