×

देश भर में मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी बधाई

देशभर में मंगलवार को ईद का चांद दिखने के बाद आज ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। ईद के मौके पर लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और देश दुनिया में अमन-चैन की दुआं मांगी।

Dharmendra kumar
Published on: 5 Jun 2019 4:22 AM GMT
देश भर में मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी बधाई
X

लखनऊ: देशभर में मंगलवार को ईद का चांद दिखने के बाद आज ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। ईद के मौके पर लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और देश दुनिया में अमन-चैन की दुआं मांगी। ईद का चांद दिखने के बाद एक महीने से चल रहा रमजान का पाक महीना आज खत्म हो गया है। रमजान के पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग बिना कुछ खाए-पिए रोजा रखते हैं।



यह भी पढ़ें...इसी साल के आखिरी में होंगे जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव

इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ''पवित्र रमजान महीने के समापन पर यह त्योहार धर्मार्थ, भाईचारा और दया के हमारे विश्वास को मजबूत करता है।'' राष्ट्रपति ने कहा, ''इस दिन हम खुद को उन चिर मूल्यों के प्रति खुद को समर्पित करें जो हमारी सभ्यता को दर्शाते हैं।''



यह भी पढ़ें...भारत-नेपाल सीमा पर पंजाब ले जायी जा रही युवती बरामद, मानव तस्कर फरार

ईद-उल-फितर के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को बधाई दी। साथ ही कांग्रेस राहुल गांधी ने भी ईद की बधाई दी।



पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद की बधाई देते हुए लिखा, 'धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय है लेकिन त्योहार सार्वभौमिक हैं। आइए हम एकता की इस भावना को बनाए रखें और शांति और सद्भाव में एक साथ रहें। ईद मुबारक।'



Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story