×

अंबानी हुए भौचक्के! इस 8 साल के बच्चे ने जो कर दिखाया कि दुनिया हुई हैरान

फोर्ब्स पत्रिका की सूची के अनुसार रेयान काजी इस साल भी सबसे ज्यादा कमाने वाले यूट्यूबर हैं| 2018 में रेयान काजी ने 2|2 करोड़ डॉलर की कमाई की थी और टॉप पर रहा था| 2019 में रेयान ने 2 करोड़ 60 लाख डॉलर की कमाई करके अपना टॉप स्थान बरकरार रखा|

Shivakant Shukla
Published on: 20 Dec 2019 11:21 AM GMT
अंबानी हुए भौचक्के! इस 8 साल के बच्चे ने जो कर दिखाया कि दुनिया हुई हैरान
X

नई दिल्ली: यूट्यूब से सबसे ज्यादा कमाई करनेवालों में आठ साल का एक बच्चा फिर टॉप पर है| फोर्ब्स पत्रिका की सूची के अनुसार रेयान काजी इस साल भी सबसे ज्यादा कमाने वाले यूट्यूबर हैं| 2018 में रेयान काजी ने 2|2 करोड़ डॉलर की कमाई की थी और टॉप पर रहा था| 2019 में रेयान ने 2 करोड़ 60 लाख डॉलर की कमाई करके अपना टॉप स्थान बरकरार रखा|

ये भी पढ़ें—CAA पर बड़ी साजिश का खुलासा, लखनऊ हिंसा में पुलिस को मिले ये अहम सबूत

रेयान काजी का असली नाम रेयान गुयान है| 2015 में उसके माता पिता ने "रेयान्स वर्ल्ड" के नाम से यूट्यूब चैनल लॉन्च किया, आज इस चैनल के 2.29 करोड़ सब्सक्राइबर हैं| पहले इस चैनल का नाम "रेयान्स टॉयज रीव्यू" था जिसमें खिलौनों को उनके पैकेट से अलग कर निकालने और उनके साथ रेयान के खेलने के वीडियो थे| चैनल के बनने से अब तक इस पर डाले गए वीडियो को 35 अरब बार देखा गया है|

अंबानी हुए भौचक्के! इस 8 साल के बच्चे ने जो कर दिखाया कि दुनिया हुई हैरान अंबानी हुए भौचक्के! इस 8 साल के बच्चे ने जो कर दिखाया कि दुनिया हुई हैरान

कमाई के मामले में ड्यूड परफेक्ट दूसरे नंबर पर है

हाल ही में एक कंज्यूमर संगठन की शिकायत पर इस चैनल का नाम बदल दिया गया| शिकायत ये की गयी थी कि चैनल यह नहीं बताता कि कौन सा वीडियो प्रायोजित है|

अब इस चैनल पर खिलौनों के साथ ही बहुत सारे शैक्षणिक वीडियो भी हैं| फोर्ब्स की रैंकिंग में रेयान काजी ने "ड्यूड परफेक्ट" चैनल को पीछे छोड़ दिया| यह चैनल अमेरिका के ही कुछ दोस्त मिल कर चलाते हैं| कमाई के मामले में ड्यूड परफेक्ट दूसरे नंबर पर है| एक साल पहले यह तीसरे नंबर पर था| इस चैनल ने 2 करोड़ डॉलर की कमाई की है|

ये भी पढ़ें—CAA पर मचा है बवाल, इधर 10 सालों में 57 लाख हिंदुओं ने छोड़ दिया भारत

अंबानी हुए भौचक्के! इस 8 साल के बच्चे ने जो कर दिखाया कि दुनिया हुई हैरान अंबानी हुए भौचक्के! इस 8 साल के बच्चे ने जो कर दिखाया कि दुनिया हुई हैरानc

तीसरे नंबर पर एक और नन्हा सितारा है| रूस के अनास्तासिया राडजिन्स्काया का चैनल महज पांच साल पुराना है और अनास्तासिया ने इससे करीब 1|8 करोड़ डॉलर की कमाई की है| चैनल लाइक नास्त्या व्लॉग और फन्नी स्टेसी के 7 करोड़ सब्सक्राइबर हैं| इन चैनलों पर रूसी, अंग्रेजी और स्पैनिश भाषा के वीडियो हैं|

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story