Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होगा मतदान, चुनाव आयोग ने कहा एक चरण में होगी वोटिंग

Maharashtra Assembly Election: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है।

Sonali kesarwani
Published on: 15 Oct 2024 10:25 AM GMT (Updated on: 15 Oct 2024 11:01 AM GMT)
Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होगा मतदान, चुनाव आयोग ने कहा एक चरण में होगी वोटिंग
X

Maharashtra Assembly Election: दिल्ली के विज्ञान भवन में आज चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र और झारखण्ड विधानसभा चुनाव का ऐलान हुआ। बता दें कि आज चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र की 288 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हुआ है। बता दें कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत राजीव कुमार ने की। अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले उन्होंने हरियाणा और जम्मू- कश्मीर विधानसभा चुनाव के सफलतापूर्व सपन्न होने की बधाई दी। जानिए चुनाव आयोग ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा। साथ ही जानिए महाराष्ट्र में कुल कितने चरणों में चुनाव होगा।

इस दिन होगा महाराष्ट्र में चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि सभी 288 सीटों पर 20 नवम्बर को मतदान होगा। वहीँ वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में एक ही चरण में 288 सीटों पर चुनाव होगा। आपको बता दें कि अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग की तरफ से इस बात का भी ऐलान किया गया है कि महाराष्ट्र विधानसभा के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है।

महाराष्ट्र में कुल 9.63 करोड़ वोटर

मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत हर साल चुनाव में एक नया इतिहास बना रहा है। वहीं सबसे पहले उन्होंने महाराष्ट्र की बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में 52789 जगहों पर 100186 पोलिंग स्टेशन हैं। जबकि महाराष्ट्र में वर्तमान में कुल वोटरों की संख्या 9.63 करोड़ की हैं। जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है।

आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग ने न सिर्फ महाराष्ट्र और झारखण्ड के विधानसभा तारीखों का ऐलान किया बल्कि यूपी के उप चुनाव के तारीखों की घोषणा भी कर दी है। बता दे कि चुनाव आयोग की तरफ से यूपी की सिर्फ नौ सीटों के तारीखों की घोषणा हुई है। अयोध्या के मिल्कीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है।

महाराष्ट्र के पिछले चुनाव का इतिहास

महाराष्ट्र में पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल किया, लेकिन आंतरिक संघर्ष के कारण शिवसेना ने गठबंधन छोड़ दिया और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ एक नया गठबंधन महा विकास अघाड़ी बनाया। महा विकास अघाड़ी ने शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के साथ राज्य सरकार बनाई।

2022 के महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बाद, शिवसेना के राजनेता एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी के 40 विधायकों के साथ मिलकर भाजपा के साथ सरकार बनाई और शिंदे नए मुख्यमंत्री बने।2023 के महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अजीत पवार गुट भी सरकार में शामिल हो गया।

महाराष्ट्र में 2024 के लोकसभा चुनावों में, जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना के विभाजन के बाद पहला बड़ा चुनाव था, महा विकास अघाड़ी ने 48 में से 30 सीटें जीतीं, जबकि महायुति को केवल 17 सीटें ही मिल सकीं।

महायुति के दल

भाजपा, शिव सेना (शिंदे), एनसीपी (अजित पवार), प्रखर जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष, जन सुराज्य शक्ति, रिपब्लिकन पार्टी (अठावले)।

महा विकास अघाड़ी

कांग्रेस, शिव सेना (उद्धव), एनसीपी (शरद पवार), सीपीएम, समाजवादी पार्टी, पीडब्लूपी, स्वाभिमानी पक्ष।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story