×

CG Election 2023: "अकबर" वाले बयान पर सीएम हिमंत बिश्वा की बढ़ी मुश्किलें, EC ने माना आचार संहिता का उल्लंघन, भेजा नोटिस

CG Election 2023: अपने छत्तीसगढ़ दौरे पर रैली को संबोधित करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, एक अकबर आता है तो अपने साथ में 100 अकबर लाते हैं।

Anant kumar shukla
Published on: 26 Oct 2023 4:59 PM GMT
Election Commission issues notice to Himanta Biswa Sarma
X

Election Commission issues notice to Himanta Biswa Sarma and Priyanka Gandhi (Photo-Social Media)

CG Election 2023: असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा की मुस्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। छत्तीसगढ़ में दिए गए अकबर वाले बयान पर बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दें कि हेमंत बिस्वा सरमा ने भूपेश बघेल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में सनातन धर्म को कमजोर कर, राज्य में धर्म परिवर्तन का बाजार खोल रखा है। वहीं, कांग्रेस महासचिव द्वारा राजस्थान दौरे पर भाषण के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन पर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है।

"एक अकबर आता है तो अपने साथ 100 लाता है"

अपने छत्तीसगढ़ दौरे पर रैली को संबोधित करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, एक अकबर आता है तो अपने साथ में 100 अकबर लाते हैं। यह मत भूलिए। इसी लिए जितनी जल्दी हो सके अकबर को विदा कर दीजिए। नहीं तो मां कौशल्या की यह पवित्र भूमि अपवित्र हो जाएगी।

"देश हिन्दू है और हिन्दू ही रहेगा"

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार में लव जिहाद की शुरुआत हुई। आज छत्तीसगढ़ और असम के आदिवासियों को प्रत्येक दिन धर्मांतरण के लिए उकसाया जाता है। जब उनके खिलाफ आवाज उठाई जाती है तो मुकेश भघेल कहते हैं कि हम लोग धर्म निरपेक्ष हैं। क्या हिन्दूओं को मारना ही उनका सेक्यूलरिज्म है? यह देश हिन्दू है और हिन्दू ही रहेगा। धर्मनिरपेक्ष की भाषा हमें न सिखाएं।

कांग्रेस ने हिमंत बिश्वा पर साधा निशाना

हिमंत बिश्वा सरमा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा कहा कि कुछ लोग जातीय विद्वेश फैलाने के मकसद से टिप्पणियां की। कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में, BJP के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बढ़ावा देने के लिए लोक सेवकों और सैनिकों को दिए गए सरकारी आदेशों के खिलाफ शिकायत की है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार का यह कदम आदर्श आचार संहिता और केन्द्रीय सिविल सेवा नियमावली, 1964 का उल्लंघन है। सरमा के बयान को देखते हुए चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आयोग ने सरमा को 30 अक्टूबर सोमवार को शाम पांच बजे तक जवाब देने के लिए कहा। यदि जवाब नहीं दिया तो आयोग उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story