×

कई दिनों से छेड़ रहा था मनचला, लड़कियों ने चप्पल-जूतों से उतारा रोमियो का भूत

9वीं की छात्रा को पवन नाम का एक लड़का पिछले काफी दिनों से परेशान कर रहा था। पवन की हरकतें दिनों-दिन बढ़ती जा रही थी। वह स्कूल आते-जाते लड़की का पीछा करने लगा और भद्दे कमेंट भी पास करने लगा।

tiwarishalini
Published on: 26 Nov 2016 9:13 PM GMT
कई दिनों से छेड़ रहा था मनचला, लड़कियों ने चप्पल-जूतों से उतारा रोमियो का भूत
X

दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह शहर में छात्राओं ने एक रोमियो को अच्छा सबक सिखाया। छेड़खानी कर रहे मनचले की छात्राओं ने जमकर पिटाई की।

यह भी पढ़ें ... VIDEO: 11वीं की स्टूडेंट को छेड़ना शोहदे को पड़ा भारी, जमकर हुई चप्पल से पिटाई

क्या है मामला ?

-9वीं की छात्रा को पवन नाम का एक लड़का पिछले काफी दिनों से परेशान कर रहा था।

-पवन की हरकतें दिनों- दिन बढ़ती जा रही थी।

-वह स्कूल आते-जाते लड़की का पीछा करने लगा और भद्दे कमेंट भी पास करने लगा।

-लड़की ने पवन को कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना।

-इसके बाद लड़की ने सहेलियों के साथ मिलकर शनिवार को पवन को स्कूल गेट पर पकड़ लिया और चप्पल, जूतों से जमकर धुना।

-इसके बाद लड़कियों ने पवन को पुलिस के हवाले कर दिया।

-एसआई विनीता करोसिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

-उसे मजिस्‍ट्रेट के सामने भी पेश किया गया।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story