×

एम्स के आईसीयू में भर्ती अरुण जेटली, पीएम मोदी समेत मिलने पहुंचे कई बड़े नेता

देश के पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे उन्हें जांच के लिए एम्स भर्ती कराया गया।

Dharmendra kumar
Published on: 9 Aug 2019 1:58 PM GMT
एम्स के आईसीयू में भर्ती अरुण जेटली, पीएम मोदी समेत मिलने पहुंचे कई बड़े नेता
X

नई दिल्ली: देश के पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे उन्हें जांच के लिए एम्स भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनको सांस लेने में भारी तकलीफ है। जेटली को सीएन टॉवर में भर्ती किया गया है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

एम्स ने अरुण जेटली का मेडिकल बुलेटिन भी जारी कर दिया है। एम्स ने बताया कि अरुण जेटली आईसीयू में भर्ती हैं। एम्स की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि अरुण जेटली आईसीयू में भर्ती हैं। हालांकि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें...शैक्षिक न्यायाधिकरण लखनऊ के गठन के विरोध में हाईकोर्ट में ठप रहा कार्य

अरुण जेटली का ट्रीटमेंट एंडोक्रिनोलोजिस्ट नेफ्रोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। कार्डियोलॉजी के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉक्टर वीके बहल की निगरानी में अरुण जेटली का इलाज चल रहा है।

पिछले काफी समय से अरुण जेटली की तबीयत अस्वस्थ है। उन्होंने इसी वजह से दूसरी मोदी सरकार की कैबिनेट में शामिल होने से उन्होंने इंकार कर दिया था। अरुण जेटली ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर मंत्रिमंडल में शामिल होने से मना कर दिया था। अरुण जेटली ने ट्विटर पर चिट्ठी को शेयर करते हुए लिखा था, 'पिछले 18 महीने से मैं बीमार हूं। मेरी तबीयत खराब है, इसलिए मुझे मंत्री न बनाने पर विचार करें।'

यह भी पढ़ें...जाने कौन हैं महबूबा की ये खूबसूरत बेटी, अचानक क्यों हैं चर्चा में

अरुण जेटली से मिलने और हाल जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स पहुंचे हैं। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एम्स में मौजूद हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story