Champai Soren: तय होगी तारीख...BJP में शामिल होने की, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने छोड़ा झारखंड मुक्ति मोर्चा

Champai Soren: चंपई सोरेन ने बीते दिनों एक सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए पार्टी नेतृत्व पर खुद को अपमानित करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने जेएमएम छोड़ने का फैसला लिया।

Viren Singh
Published on: 28 Aug 2024 4:04 PM GMT (Updated on: 28 Aug 2024 4:09 PM GMT)
Champai Soren
X

Champai Soren (सोशल मीडिया) 

Champai Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने की तारीख की घोषणा कर दी है। साथ ही, उन्होंने राजनीतिक का क-ख-ग सीखने वाली पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से भी इस्तीफा दे दिया है। पूर्व सोरेन इस दिल्ली से रांची लौटने के बाद यह फैसला लिया और भाजपा में शामिल होने और JMM से इस्तीफा देने का ऐलान करते हुए बुधवार को एक्स पर इस बात की जानकारी दी।

30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल

अपने इस्तीफे को एक्स पर पोस्ट करते हुए चंपई सोरेन ने लिखा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से त्याग पत्र दिया। 30 अगस्त को भाजपा में शामिल हूंगा। झारखंड के आदिवासियों, मूल वासियों, दलितों, पिछड़ों और आम लोगों के मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

चंपई सोरेन ने पार्टी के अध्यक्ष को लिखा पत्र

चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष को संबोधित त्याग पत्र में लिखा कि आदरणीय गुरु जी, जोहार। मैं चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा की वर्तमान कार्यशैली और नीतियों से विक्षुब्ध होकर पार्टी छोड़ने को विवश हूं। अत्यंत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आप के मार्गदर्शन में जिस पार्टी का सपना हम जैसे कार्यकर्ताओं ने देखा था एवं जिसके लिए हम लोगों ने जंगलों, पहाड़ों एवं गांवों की खाक छानी थी, आज पार्टी अपनी उस दिशा से भटक चुकी है। झामुमो मेरे लिए एक परिवार जैसा रहा एवं मैनें कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे इसे छोड़ना पड़ेगा, लेकिन पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम की वजह से मुझे बहुत ही पीड़ा के साथ यह कठिन निर्णय लेना पड़ रहा है।


मेरा इस्तीफा स्वीकार करने की कृपा करें

उन्होंने कहा कि आपके (शिबू सोरेन) वर्तमान स्वास्थ्य की वजह से आप सक्रिय राजनीति से दूर हैं तथा आपके अलावा पार्टी में ऐसा कोई फोरम नहीं है, जहां हम अपनी मन की पीड़ा को बता सकें। इस वजह से मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। आपसे विनम्र अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार करने की कृपा करें।

इस वजह से चंपई सोरेन ने छोड़ी JMM

बता दें कि भ्रष्ट्रचार के मामले में हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य की कामना चंपई सोरेन सौंपी थी। उन्होंने मुख्यमंत्री बनाया गया था, मगर जमानत मिलते ही जेल से बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन फिर मुख्यमंत्री बन गए और चंपई सोरेन को सीएम पद छोड़ना पड़ा था। इससे उन्हें काफी पीड़ा हुई थी और इस पीड़ा पर दर्द सोशल मीडिया में भी शेयर किया था।

चंपई सोरेन ने बीते दिनों एक सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए पार्टी नेतृत्व पर खुद को अपमानित करने का आरोप लगाया था। चंपई सोरेन सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। बीते मंगलवार के बाद से यह उनकी दूसरी दिल्ली यात्रा थी। अपनी पिछली दिल्ली यात्रा के दौरान उन्होंने झामुमो के पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही नया विकल्प भी तलाशने की बात कही थी। चर्चाएं ये भी थीं कि वह नई पार्टी भी बना सकते हैं, लेकिन अब वह भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story