निकिता मर्डर केस: तौसीफ-रेहान दोषी, पिता की मांग- आरोपियों को हो फांसी

बीते पांच महीनों में इस मामले में कुल 55 गवाह पीड़ित पक्ष और 2 गवाह बचाव पक्ष से अदालत में पेश किए गए थे।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 24 March 2021 11:46 AM GMT
निकिता मर्डर केस: तौसीफ-रेहान दोषी, पिता की मांग- आरोपियों को हो फांसी
X

फरीदाबाद: निकिता तोमर हत्याकांड बल्लभगढ़ के बहुचर्चित इस मामला में फरीदाबाद की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुख्य आरोपी तौसीफ और उसके दोस्त रेहान को दोषी ठहराया है, जबकि इस मामले में तीसरे आरोपी अजरुद्दीन को कोर्ट ने बरी कर दिया है। , अजरुद्दीन पर हथियार उपलब्ध कराने का आरोप था। 26 मार्च शुक्रवार को सजा पर बहस होगी पीड़ित पक्ष के वकील एदल सिंह रावत ने इसकी सूचना दी।

बीते पांच महीनों में इस मामले में कुल 55 गवाह पीड़ित पक्ष और 2 गवाह बचाव पक्ष से अदालत में पेश किए गए थे। मंगलवार को इस मामले में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बहस हुई थी। इस केस में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिसमें मुख्य आरोपी तौसीफ, उसका दोस्त रेहान व हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी अजरुद्दीन शामिल था। न्यायाधीश सतराज बासवाना की फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस मामले की सुनवाई करते हुए तौसीफ और रेहान को दोषी ठहराया है।

इस मामले पर निकिता के पिता मूलचंद तोमर ने कहा कि उन्हें न्याय प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और आरोपियों को अवश्य ही फांसी की सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह 'लव जिहाद' का मामला है और सरकार ने उन्हें भरोसा दिलाया था 'लव जिहाद' पर जरूर कानून बनाया जाएगा। दूसरे प्रदेशों में तो कानून बन गया, लेकिन हरियाणा प्रदेश में कानून आज तक नहीं बना है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें भरोसा है कि आरोपियों को फांसी मिलेगी और उनकी बेटी को न्याय मिलेगा।

आरोपी का संबंध राजनीति परिवार से

मुख्य आरोपी तौसिफ राजनीति परिवार से संबंध रखता है। तौसिफ के दादा कबीर अहमद विधायक रह चुके हैं, जबकि चाचा खुर्शीद अहमद हरियाणा के पूर्व मंत्री रहे हैं। वहीं, एक अन्य रिश्तेदार (रिश्ते में भाई) आफताब अहमद वर्तमान में कांग्रेस के नूंह (मेवात) से विधायक हैं। 21 वर्षीय तौसिफ फिजियो थेरेपिस्ट का कोर्स कर रहा है, थर्ड ईयर में है। वारदात में शामिल दूसरा आरोपी रेहान तौसिफ का दोस्त है।



जानिए पूरी घटना

बता दें कि कि हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार 26 अक्टूबर 2020 को दिनदहाड़े कार सवार दो बदमाशों ने मिल्क प्लांट रोड पर अग्रवाल कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही बी.कॉम फाइनल ईयर की छात्रा निकिता तोमर (20 वर्षीय) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लहूलुहान हालत में छात्रा को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। हत्या के बाद आरोपी भागने में सफल रहे। हत्या की यह वारदात घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई थी। वायरल वीडियो में हत्या से पहले दो लड़के छात्रा को जबरन कार में खींचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जब वह कामयाब नहीं हो पाए तो उन्होंने छात्रा को गोली मार दी थी। कथित तौर आरोपी निकिता पर धर्म परिवर्तन और शादी करने के लिए दबाव था।



Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story