×

दिल्ली पर भारी मुसीबत: कोरोना के बाद किसान आंदोलन से हिली राजधानी, फोर्स तैनात

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि अगर कोरोना के संकट के समय अगर किसान दिल्ली में जमा होते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने अपने समय में कुछ बदलाव भी किए है।

Newstrack
Published on: 26 Nov 2020 5:18 AM GMT
दिल्ली पर भारी मुसीबत: कोरोना के बाद किसान आंदोलन से हिली राजधानी, फोर्स तैनात
X
दिल्ली के अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी किसानों के प्रदर्शन को समर्थन मिल रहा है। गुरुवार को बंगाल में करीब 21 किसान संगठन प्रदर्शन करेंगे।

नई दिल्ली : केंद्र सरकार के कृषि कानून का विरोध करते हुए पंजाब और हरियाणा के किसान आज से दिल्ली में महाधरना देने जा रहे हैं। आपको बता दें कि दिल्ली मार्च के लिए यह किसान खाने पीने और कपड़े लेकर आ रहे हैं। आपको बता दें कि यह किसान विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह किसान ट्रैक्टर पर रात गुजारेंगे या फिर नेशनल हाईवे के किनारे बने कैंपो में ठहरेंगे। आपको बता दें कि ऐसे में दिल्ली में पुलिस की चौकसी को बढ़ा दिया गया है।

पंजाब के किसान

पंजाब के किसान की दिल्ली में कूच को देखते हुए हरियाणा सरकार अलर्ट हो गयी है। जिसके चलते पंजाब और दिल्ली में पुलिस तैनाती को बढ़ा दिया गया है। पंजाब के किसान हरियाणा बॉर्डर पर पहुंच गए है। आपको बता दें कि यह किसान कई दिनों का राशन अपने साथ लेकर आ रहे हैं। इस राशन में सब्जियां, वाटर टैंकर, लकड़ियां और साथ कई लोगों को खाना बनाने के लिए साथ लेकर आ रहे हैं।

किसानों का प्रदर्शन

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पंजाब की सीमा को सील कर दिया है। आपको बता दें कि अंबाला में किसानों पर पानी की बौछार भी की गयी इस प्रदर्शन को रोकने के लिए लेकिन फिर भी यह किसानों का काफिला आगे बढ़ गया है। काफी बड़ी संख्या में और भी किसान दिल्ली कूच करते नजर आ रहे हैं। हरियाणा बॉर्डर पर आस पास के गांवों से लोग प्रदर्शनकारियों के लिए दूध और अन्य जरूरी सामान लेकर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 26/11 Mumbai Attack: आतंकी हमले की 12वीं बरसी, दहशत में आ गई थी पूरी मुंबई

दिल्ली पुलिस की तैनाती

किसानों का दिल्ली प्रवेश रोकने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दिया है। जिसके चलते पुलिस ने राजधानी में प्रदर्शनकारियों की सभी मांगो को ठुकरा दिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि अगर कोरोना के संकट के समय अगर किसान दिल्ली में जमा होते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने अपने समय में कुछ बदलाव भी किए है। इसकी वजह से दोपहर 2 बजे तक दिल्ली से नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुरुग्राम तक मेट्रो सेवा में ब्रेक रखेगी।

यह भी पढ़ें: पाक की नापाक हरकत: मुंबई अटैक के दरिंदों की प्रार्थना सभा, लश्कर कर रहा आयोजन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story