×

भारत बंद में पत्थरबाजी: भिड़े BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर हुई मारपीट

किसानों के बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में कई दल सड़कों पर उतरें हैं। इस बीच जयपुर में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई है।

Shreya
Published on: 8 Dec 2020 7:43 AM GMT
भारत बंद में पत्थरबाजी: भिड़े BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर हुई मारपीट
X
भारत बंद में पत्थरबाजी: भिड़े BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर हुई मारपीट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। आज यानी आठ दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का आह्वाहन किया है। किसानों के बुलाए भारत बंद का असर जगह-जगह दिखने को मिल रहा है। देश के अलग-अलग इलाकों में कई संगठन सड़कों पर उतरे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के भारत बंद को कई राजनैतिक दलों और संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है।

बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पत्थरबाजी

दिल्ली से लेकर बंगाल और उत्तर प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक भारत बंद का असर दिखाई दे रहा है। बंद के समर्थन में कई दल हैं और इसके समर्थन में सड़कों पर उतरे हैं। इस बीच राजस्थान के जयपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। केवल इतना ही नहीं दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में मारपीट भी हुई और जमकर पत्थरबाजी भी देखने को मिली। वहीं इस दौरान बिगड़ते माहौल को देखते हुए पुलिस मौके पर हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

congress-bjp (सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें: मोदी ने भरी हुंकार: अब भारत में जल्द होगा 5 जी लॉन्च, जीवन बनेगा आसान

उत्तर प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं पर भांजी गई लाठियां

बता दें कि किसान संगठनों ने सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक भारत बंद के दौरान चक्का जाम करने की घोषणा की है। देश के अलग-अलग इलाकों में कई संगठन सड़कों पर उतरे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा समेत कई राज्यों में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों को रोक दिया है। इस बीत उत्तर प्रदेश के बस्ती में भारत बंद के समर्थन में उतरे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी हैं।

यह भी पढ़ें: वैक्सीन का इस्तेमाल: भारतीयों के लिए जानना जरूरी, टीकाकरण में इतना समय

आम आदमी पार्टी ने लगाया ये आरोप

इस बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार का आरोप है कि सरकार ने अरविंद केजरीवाल को नजरबंद कर दिया है। AAP का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। बीते दिन जब से मुख्यमंत्री सिंधु बॉर्डर से वापस आए हैं, तभी से घर के बाहर नजरबंद के हालात बनाए हुए हैं। AAP का कहना है कि घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और बाहर निकलने से रोका जा रहा है। इसके चलते सीएम केजरीवाल की सभी मीटिंग्स रद्द कर दी गई हैं।



गौतम गंभीर ने कसा तंज

वहीं आप पार्टी के इस आरोप पर पूर्वी दिल्ली से सांसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि किसान तो सिर्फ बहाना है, पंजाब की सियासत में आना है! खुद ही घर में बंद होकर हाउस अरेस्ट चिल्लाना, ये सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं।



यह भी पढ़ें: Bharat Bandh: झारखंड सरकार का खुला समर्थन, सड़क पर उतरे कृषि मंत्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story