×

किसानों के समर्थन में आए 30 पूर्व खिलाड़ी, कर दिया ये बड़ा ऐलान

पद्मश्री व अर्जुन अवार्डी पहलवान करतार सिंह, अर्जुन अवार्डी बास्केटबाल खिलाड़ी सज्जन सिंह चीमा, हॉकी खिलाड़ी राजबीर कौर सहित 30 खिलाड़ी 5 दिसंबर को दिल्ली जाएंगे और अपने अवार्ड राष्ट्रपति भवन के बाहर छोड़ आएंगे।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 2 Dec 2020 4:33 AM GMT
किसानों के समर्थन में आए 30 पूर्व खिलाड़ी, कर दिया ये बड़ा ऐलान
X
चीमा को 30 से अधिक पूर्व ओलंपिक और अन्य प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों का समर्थन मिला है। इसमें गुरमेल सिंह और सुरिंदर सिंह सोढ़ी भी शामिल हैं,

नई दिल्ली: किसान कृषि कानून के विरोध में सड़कों पर उतर आए है। इसके विरोध में हरियाणा और पंजाब के किसान सड़क पर हैं। किसानों केंद्र सरकार से नए कृषि कानून को रद्द करने की मांग रह रहे है। किसानों के इस आंदोलन में अब समाज के विभिन्न वर्गों के बाद अब पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्डी समेत कई पूर्व खिलाड़ी भी आंदोलनकारी किसानों से समर्थन में उतर आए हैं। खिलाड़ियों ने दिल्ली कूच के दौरान किसानों पर बल प्रयोग के विरोध में अपने अवार्ड केंद्र सरकार को लौटाने का एलान किया है।

अर्जुन पुरस्कार विजेता सज्जन सिंह चीमा

पिछले दो दिनों से पहले और अर्जुन पुरस्कार विजेता सज्जन सिंह चीमा, पंजाब में साथी अर्जुन और पद्म पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों से संपर्क में हैं ताकि वे किसानों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में रैली कर सकें और राष्ट्रपति को अपने पुरस्कार लौटा सकें।

यह पढ़ें...गोरखपुर: दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का सामान जलकर खाक

चीमा को 30 से अधिक पूर्व ओलंपिक और अन्य प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों का समर्थन मिला है। इसमें गुरमेल सिंह और सुरिंदर सिंह सोढ़ी भी शामिल हैं, जो 1980 मास्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे।

30 खिलाड़ी 5 दिसंबर को दिल्ली जाएंगे

खबर है कि पद्मश्री व अर्जुन अवार्डी पहलवान करतार सिंह, अर्जुन अवार्डी बास्केटबाल खिलाड़ी सज्जन सिंह चीमा, हॉकी खिलाड़ी राजबीर कौर सहित 30 खिलाड़ी 5 दिसंबर को दिल्ली जाएंगे और अपने अवॉर्ड राष्ट्रपति भवन के बाहर छोड़ आएंगे।

उन्होंने दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने के लिए केंद्र और हरियाणा सरकार द्वारा वाटर केनन व आंसू गैस का इस्तेमाल किए जाने की कड़ी निंदा की है। सज्जन सिंह चीमा ने कहा कि हम सभी किसानों के बच्चे हैं। किसान पिछले कई महीनों से लगातार शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन

सज्जन सिंह चीमा ने कहा कि हम किसानों के बच्चे हैं। किसान कई महीने से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान हिंसा की एक भी घटना सामने नहीं आई है। इसके बावजूद दिल्ली जाते समय किसानों पर वाटर कैनन और आंसु गैस के गोलों का इस्तेमाल किया गया। चीमा ने कहा कि अगर हमारे बुजुर्गों और भाइयों की पगड़ी ऐसे उछाली जाएंगी तो ऐसे पुरस्कार और अवार्ड रखकर क्या करेंगे? किसानों को हमारा पूरा समर्थन है। हमें ऐसे अवार्ड नहीं चाहिए और इसीलिए हम इन्हें लौटाने जा रहे हैं।

यह पढ़ें...चांद पर चीन: आधी सदी बाद करने जा रहा ये काम, दुनिया में हलचल तेज

उन्होंने बताया कि वह हरियाणा में भी पूर्व खिलाड़ियों से संपर्क कर रहे हैं और वे भी किसान आंदोलन के समर्थन में आगे आएंगे। उन्होंने बताया कि अनेक खिलाड़ी जिनमें राजबीर कौर और अर्जुन अवार्ड प्राप्त शाटपुट खिलाड़ी बलविंदर सिंह भी शामिल हैं, उनके साथ किसान आंदोलन के समर्थन में आगे आए हैं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story