×

भारत बंद का एलान: 8 को किसानों का महा आंदोलन, दिल्ली में होगा चक्का-जाम

5 दिसंबर को एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच बैठक होनी है लेकिन उससे पहले आज भारतीय किसान संघ ने बड़ा एलान कर दिया। 8 दिसंबर को किसान संघ ने भारत बंद का आह्वाहन किया है

Shivani
Published on: 4 Dec 2020 1:13 PM GMT
भारत बंद का एलान: 8 को किसानों का महा आंदोलन, दिल्ली में होगा चक्का-जाम
X

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन बढ़ता जा रहा है। लगातार नौ दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों की अब तक सरकार के साथ चार बार वार्ता हुई लेकिन सब बेनतीजा साबित हुईं। 5 दिसंबर को एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच बैठक होनी है लेकिन उससे पहले आज भारतीय किसान संघ ने बड़ा एलान कर दिया। 8 दिसंबर को किसान संघ ने भारत बंद का आह्वाहन किया है तो वहीं कल प्रधानमंत्री का पुतला जलाने की तैयारी की जा रही है।

भारतीय किसान संघ का ऐलान

दरअसल, मोदी सरकार ने संसद सत्र के दौरान कृषि संबंधी तीन बिलों को पास करवाया, जिसके बाद राष्ट्रपति की अनुमति होने पर कृषि कानूनों को लागू कर दिया गया। इस दौरान किसानों समेत कई दलों और राज्य सरकारों ने इसका जमकर विरोध किया। हरियाणा पंजाब के किसानों ने तो रेल रोको अभियान और भारत बंद तक का आह्वाहन कर डाला।

ये भी पढ़ें- भारत को मिली वैक्सीन: ऐसे मिलेगी आप सभी को, पीएम मोदी ने कर दिया ऐलान

किसानों ने किया 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वाहन

हालंकि सरकार का इसपर कोई असर देखने को नहीं मिला। जिसके बाद किसानों ने दिल्ली घेर ली और लगभग नौ दिनों से कृषि कानून के खलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों को दिल्ली के बॉर्डर पर ही रोक दिया गया। उन्होंने सिंधु बॉर्डर समेत अन्य सभी सीमाओं पर डेरा जमा लिया है। हरियाणा पंजाब गुजरात और यूपी के किसान हजारों की तादाद में दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे हैं।

kisan andolan

कल फूकेंगे प्रधानमंत्री का पुतला

इस दौरान उन्होंने सरकार के सामने आठ मांगे रखी तो वहीं कई आपत्तियाँ जताई। अब तक चार स्तर पर किसान नेताओं की सरकार से बातचीत हो चुकी हैं लेकिन कोई हल नहीं निकला। बीते दिन भी 40 किसान नेताओं ने दिल्ली के विज्ञान भवन ने सरकार के साथ बैठक की। इसके 5 दिसंबर को दोनों पक्षों के बीच बैठक तय हुई लेकिन शायद किसानों को उम्मीद है कि कल की बैठक भी बेनतीजा हो जाये।

ये भी पढ़ें- भारत ने 10 आकाश मिसाइलों का किया सफल परीक्षण,दुश्मनों के लिए बनेंगी काल

farmer protest

दिल्ली के रास्ते किये जाएंगे जाम

यही वजह है कि भारतीय किसान संघ ने 8 दिसंबर को कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का एलान किया है। इसके अलावा किसानों ने घोषणा की है कि अगर 5 दिसंबर तक कानून वापस नहीं लिए गए तो दिल्ली में चक्का जाम कर दिया जायेगा। कल दिल्ली के कई और रास्ते व रोड ब्लॉक किये जा सकते हैं। वहीं इस दौरान किसान जगह जगह पीएम मोदी का पुतला जलाने की तैयारी में भी है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story