×

भारत बंद LIVE: किसानों ने अमृतसर में रेलवे ट्रैक किया जाम, दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली की जिन सीमाओं पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं वह सड़के पहले से ही बंद हैं, लेकिन भारत बंद के दौरान सुबह 6 से शाम 6 बजे तक वैकल्पिक रास्तों को भी बंद किया। किसान संयुक्त मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि रोड और रेल ट्रांसपोर्ट ब्लॉक किए जाएंगे।

Newstrack
Published on: 26 March 2021 3:13 AM GMT
भारत बंद LIVE: किसानों ने अमृतसर में रेलवे ट्रैक किया जाम, दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद
X
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का आज भारत बंद है। भारत बंद के दौरान सुबह 6 से शाम 6 बजे दिल्ली के खुले वैकल्पिक रास्ते बंद रहेंगे।

नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का आज भारत बंद है। भारत बंद के दौरान सुबह 6 से शाम 6 बजे दिल्ली के खुले वैकल्पिक रास्ते बंद रहेंगे। किसान आंदोलन के 4 महीने पूरे होने पर किसान संगठनों ने भारत बंद की घोषणा की है। किसानों ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने की अपील की है।

दिल्ली की जिन सीमाओं पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं वह सड़के पहले से ही बंद हैं, लेकिन भारत बंद के दौरान सुबह 6 से शाम 6 बजे तक वैकल्पिक रास्तों को भी बंद किया। किसान संयुक्त मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि रोड और रेल ट्रांसपोर्ट ब्लॉक किए जाएंगे। उनका दावा है कि बाजार भी बंद

Live Updates...

किसानों के भारत बंद को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर सीमा को बंद कर दिया है। अब ना कोई दिल्ली की ओर आ सकता है और न ही कोई दिल्ली से जा सकता है। किसान बीच सड़क में बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

-अमृतसर में किसानों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है। इसके साथ ही ट्रैक्टर लगाकर हाइवे भी जाम किया है।

दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन बंद

भारत के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने कई स्टेशन को बंद कर दिया गया है। टिकरी बॉर्डर, पंडित श्रीराम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन को बंद किया गया है।

Newstrack

Newstrack

Next Story