×

किसानों को झटका: बंद हुआ फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी दिक्कत

संयुक्त किसान मोर्चा ने फेसबुक पर किसान एकता मोर्चा नाम से फेसबुक पेज बनाया है, हालांकि रविवार देर शाम किसान एकता मोर्चा का फेसबुक पेज अचानक बन्द हो गया।

Shivani
Published on: 20 Dec 2020 4:53 PM GMT
किसानों को झटका: बंद हुआ फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी दिक्कत
X

नई दिल्ली : कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान का विरोध सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। हालांकि रविवार को सोशल मीडिया पर कृषि आंदोलन को लेकर ब्रेक लग गया। इस पर किसान संगठन ने बड़ा आरोप लगाया है कि उनकी आवाज को दबाया जा रहा है।

फेसबुक ने किसान एकता मोर्चा का पेज किया बंद

दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा ने फेसबुक पर किसान एकता मोर्चा नाम से फेसबुक पेज बनाया है, जिसपर किसान आंदोलन को सोशल मीडिया के जरिये बढ़ाया जा रहा है। हालांकि रविवार देर शाम किसान एकता मोर्चा का फेसबुक पेज अचानक बन्द हो गया।

इतना ही नहीं किसान मोर्चा के इंस्टाग्राम अकॉउंट भी नही खुल रहा। इन दोनों सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कुल मिलाकर 1.50 लाख से ज्यादा फ़ॉलोअर्स थे और ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा था।

fARMERS PROTEST

किसान मोर्चा के इंस्टाग्राम अकाउंट भी नही खुल रहा

ऐसे में सोशल मीडिया के जरिये अपनी आवाज देश-विदेश तक पहुंचा रहे आंदोलनरत किसानों ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। वहीं फेसबुक के फैसले को लेकर बैठक कर आगे की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

ये भी पढ़ेंःकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP सांसदों-विधायकों को घेरा, कृषि कानून वापस लेने की मांग

4 दिन में किसान एकता मोर्चा के अकाउंट पर लाखों फाॅलोअर्स

गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम , यूट्यूब और स्नैपचैट पर चार दिन पहले ही किसान एकता मोर्चा के नाम से अकॉउंट बनाया था। इसका उद्देश्य किसान आंदोलन को लेकर इंटरनेट पर फैलाएं जा रहे अफवाहों पर अपना पक्ष रखने और आंदोलन को सोशल मीडिया पर आगे बढ़ाना था। हालांकि चार दिन में ही इन अकाउंट पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स मिले और आंकड़ा 12 लाख को पार कर गया।

Facebook

किसानों ने लगाया आवाज दबाया को आरोप

लेकिन इस बीच आज संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि उनका फेसबुक पेज निष्क्रिय हो गया है। इंस्टाग्राम भी खुलने में दिक्कत आ रही है। अब संयुक्त किसान मोर्चा व आईटी सेल की बैठ चल रही है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story