×

एक और किसान ने किया सुसाइड-: पिता बोले- बेटे से नहीं देखा गया किसानों का दुख

घरवालों के मुताबिक कुलदीप सिंह ने घर आने से पहले ही रास्ते में ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसके पिता जागीर सिंह के मुताबिक उनका बेटा बहुत ही संवेदनशील था।

Newstrack
Published on: 16 March 2021 11:57 AM GMT
एक और किसान ने किया सुसाइड-: पिता बोले- बेटे से नहीं देखा गया किसानों का दुख
X
दरअसल दिसंबर 2013 में संतोष अख्तर (35) की पत्नी चाय बनाए बिना बाहर जाने की बात कर रही थी, जिसके बाद अख्तर ने हथौड़े से उसके सिर पर वार किया।

पंजाब: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले तीन महीने से अधिक समय से जारी है। सिंघु बॉर्डर पर किसान अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।

किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी। वे तब तक लौटकर वापस अपने घर नहीं जाएंगे। उनका आंदोलन ऐसे ही आगे भी चलता रहेगा।

इस बीच आज पंजाब से खबर आ रही है कि कृषि कानूनों के विरोध में यहां एक और किसान ने आत्महत्या कर ली है। उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी है।

अब MP में नाइट कर्फ्यू: सरकार ने किया ऐलान, कोरोना की बढ़ी रफ्तार

kisan andolan एक और किसान ने किया सुसाइड-: पिता बोले- बेटे से नहीं देखा गया किसानों का दुख (फोटो:सोशल मीडिया)

कुलदीप सिंह के तौर पर हुई मृतक की पहचान

वह सीमावर्ती पुलिस थाना भिंडी सैदा के अंतर्गत आने वाले गांव कड़ियाल का रहने वाला है। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह के तौर पर हुई है। उसकी कोई ज्यादा उम्र भी नहीं थी।

बताया जा रहा है कि वह सोमवार रात को सिंघु बॉर्डर से वापस अपने घर आया हुआ था। वह पिछले एक महीने से किसान आंदोलन में था।

19 फरवरी को वह किसान आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए गांव के लोगों के साथ गया था। इस जत्थे के साथ दिल्ली बॉर्डर गए गांव के बाकी किसान तो कुछ दिन बाद लौट आए लेकिन कुलदीप वहीं रूक गया।

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट को फंडिंग के लिए बनेगा नया बैंक

kisan andolan एक और किसान ने किया सुसाइड-: पिता बोले- बेटे से नहीं देखा गया किसानों का दुख (फोटो:सोशल मीडिया)

जहर खाकर दे दी जान

घरवालों के मुताबिक सोमवार को गांव के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह का उनके पास फोन आया था। उन्होंने फोन पर बताया कि बेटा खेत में अचेत अवस्था में पड़ा है। जब परिजन बताये गये स्थान पर पहुंचे तो वहां कुलदीप बेहोशी की हालत में उन्हें वहां पर मिला।

जिसके बाद वे उसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में लेकर आये और वहां पर एडमिट करवाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घरवालों के मुताबिक कुलदीप सिंह ने घर आने से पहले ही रास्ते में ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसके पिता जागीर सिंह के मुताबिक उनका बेटा बहुत ही संवेदनशील था।

एक महीने तक किसानों के साथ रहने के बाद वह बहुत ही ज्यादा दुखी हो गया था। जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

‘हरिऔध’ पुण्यतिथि: हिन्दी के विकास में निभाई अहम भूमिका, जानें इनके बारे में

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story