×

किसानों का चक्का जाम शुरू: कई प्रदर्शनकारी हिरासत में, यहां जानें देश भर का हाल

किसानों ने गुरुग्राम के कृष्ण चौक पर चक्का जाम शुरू कर दिया है। कृष्ण चौक दिल्ली के नजफगढ़ और कापसहेड़ा बॉर्डर से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Aditya Mishra
Published on: 6 Feb 2021 7:34 AM GMT
किसानों का चक्का जाम शुरू: कई प्रदर्शनकारी हिरासत में, यहां जानें देश भर का हाल
X
किसानों के चक्का जाम को देखते ही दिल्ली में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। दिल्ली के अंदर और सीमाओं पर बड़ी तादाद में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन शनिवार को भी जारी है। कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाया गया किसानों का चक्का जाम शुरू हो गया है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर देश के बाकी राज्यों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ये चक्का जाम बुलाया गया है।

इसका असर दिखना शुरू हो गया है। किसानों ने सड़कों पर जाम लगाना शुरू कर दिया है। ट्रैफिक जाम की स्थिति अभी से नजर आने लगी है।

चक्का जाम को देखते ही राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। दिल्ली के अंदर और सीमाओं पर बड़ी तादाद में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

ताकि 26 जनवरी जैसे हालात पैदा न हो सकें। किसान धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। गाड़ियों की रफ्तार धीमी होने लगी है। किसान नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

किसान आंदोलन में बलूचिस्तान की एंट्री, तारिक फतेह ने वीडियो जारी कर पूछा सवाल

Delhi किसानों का चक्का जाम शुरू: कई प्रदर्शनकारी हिरासत में, यहां जानें देश भर का हाल (फोटो:सोशल मीडिया)

यहां पढ़ें चक्का जाम से जुड़े अपडेट्स

पंजाब से राजस्थान तक किसानों ने रोके रास्ते

पंजाब से लेकर राजस्थान तक किसानों ने रास्तों को रोक रखा है। रोड को जाम कर दिया है। इन रास्तों पर आवागमन ठप हो गया है।

गुरुग्राम में कृष्ण चौक पर चक्का जाम शुरू

किसानों ने गुरुग्राम के कृष्ण चौक पर चक्का जाम शुरू कर दिया है। कृष्ण चौक दिल्ली के नजफगढ़ और कापसहेड़ा बॉर्डर से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

हालांकि यहां पर सुरक्षाकर्मी पहले से ही मौजूद हैं ताकि किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो। अगर किसान कानून को हाथ में लेने की कोशिश करते हैं तो उन्हें रोका जा सके।

किसानों का चक्का जाम: दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद, ड्रोन से हो रही निगरानी

kisan किसानों का चक्का जाम शुरू: कई प्रदर्शनकारी हिरासत में, यहां जानें देश भर का हाल (फोटो:सोशल मीडिया)

केंद्रीय सचिवालय और जनपथ मेट्रो स्टेशन बंद

किसानों के चक्का जाम को देखते हुए केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, ITO, दिल्ली गेट, लाल किला, जामा मस्जिद, जनपथ और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के गेट को बंद कर दिया गया हैं।लेकिन इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुवधा खुली रहेगी।

बेंगलुरु में प्रदर्शनकारियों को लिया गया हिरासत में

कृषि कानूनों के खिलाफ बेंगलुरु में भी किसानों ने चक्का जाम शुरू कर दिया है।बेंगलुरु में येलहंका पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया।

पंजाबः अमृतसर और मोहाली में चक्का जाम

कृषि कानूनों के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में पंजाब, अमृतसर और मोहाली में चक्का जाम किया गया है।

किसानों के लिए फरमान

पुलिस की तरफ से दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। जिस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों की तरफ एक संदेश लिखकर टांग दिया है। जिस पर किसानों की दिल्ली और यूपी में एंट्री को मना कर दिया गया है।

लोनी बॉर्डर पर ड्रोन से रखी जा रही निगरानी

गाजियाबाद लोनी बॉर्डर पर ड्रोन कैमरे से किसानों के चक्का जाम पर नजर रखी जा रही है।

KISAN ANDOLAN किसानों का चक्का जाम शुरू: कई प्रदर्शनकारी हिरासत में, यहां जानें देश भर का हाल (फोटो:सोशल मीडिया)

दिल्ली नाकों पर 50,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती

किसानों के चक्का जाम को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के नाकों पर करीब 50,000 सुरक्षा बल तैनात किए हैं।इसमें अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल भी शामिल हैं. दिल्ली में कम से कम 12 मेट्रो स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है।

स्वामी ने ‘PM’ पर साधा निशाना, चीन और किसान आंदोलन को लेकर कही ऐसी बात

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story