×

अक्टूबर तक धरने पर बैठेंगे, रोटी तिजोरी में बंद न हो इसलिए कर रहे आंदोलन:टिकैत

किसानों के चक्का जाम को देखते हुए केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, आईटीओ, दिल्ली गेट, लाल किला, जामा मस्जिद, जनपथ और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के गेट को बंद कर दिया गया हैं।

Aditya Mishra
Published on: 6 Feb 2021 8:08 AM GMT
अक्टूबर तक धरने पर बैठेंगे, रोटी तिजोरी में बंद न हो इसलिए कर रहे आंदोलन:टिकैत
X
किसानों के चक्का जाम को देखते ही दिल्ली में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। दिल्ली के अंदर और सीमाओं पर बड़ी तादाद में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

नई दिल्ली: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि रोटी तिजोरी में बंद न हो, इसलिए किसान आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में आज देश में किसानों का चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।

उन्होंने कहा है कि देश की मिट्टी से किसानों को जोड़ेंगे। नए युग का जन्म होगा। इसमें राजनीति वाले कहां हैं, यहां कोई नहीं आ रहा है।

ये जन आंदोलन है। रोटी तिजोरी में बंद न हो, ये उसका आंदोलन है। यूपी और उत्तराखंड में कुछ हंगामा करने वाले थे, इसलिए वहां चक्का जाम नहीं किया जाएगा। हम कहीं नहीं जा रहे हैं। हम अक्टबूर तक बैठेंगे।

किसानों का चक्का जाम: दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद, ड्रोन से हो रही निगरानी

farmers protest अक्टूबर तक धरने पर बैठेंगे, रोटी तिजोरी में बंद न हो इसलिए कर रहे आंदोलन:टिकैत(फोटो: सोशल मीडिया)

दिल्ली और यूपी बॉर्डर पर भारी मात्रा में फोर्स तैनात

चक्का जाम को देखते ही राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। दिल्ली के अंदर और सीमाओं पर बड़ी तादाद में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

ताकि 26 जनवरी जैसे हालात पैदा न हो सकें। किसान धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। गाड़ियों की रफ्तार धीमी होने लगी है। किसान नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

पंजाब से राजस्थान तक किसानों ने रोके रास्ते

पंजाब से लेकर राजस्थान तक किसानों ने रास्तों को रोक रखा है। रोड को जाम कर दिया है। इन रास्तों पर आवागमन ठप हो गया है।

केंद्रीय सचिवालय और जनपथ मेट्रो स्टेशन बंद

किसानों के चक्का जाम को देखते हुए केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, ITO, दिल्ली गेट, लाल किला, जामा मस्जिद, जनपथ और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के गेट को बंद कर दिया गया हैं। लेकिन इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुवधा खुली रहेगी।

बेंगलुरु में प्रदर्शनकारियों को लिया गया हिरासत में

कृषि कानूनों के खिलाफ बेंगलुरु में भी किसानों ने चक्का जाम शुरू कर दिया है।बेंगलुरु में येलहंका पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया।

पंजाबः अमृतसर और मोहाली में चक्का जाम

कृषि कानूनों के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में पंजाब, अमृतसर और मोहाली में चक्का जाम किया गया है।

स्वामी ने ‘PM’ पर साधा निशाना, चीन और किसान आंदोलन को लेकर कही ऐसी बात

Protest अक्टूबर तक धरने पर बैठेंगे, रोटी तिजोरी में बंद न हो इसलिए कर रहे आंदोलन:टिकैत(फोटो: सोशल मीडिया)

गुरुग्राम में कृष्ण चौक पर चक्का जाम शुरू

किसानों ने गुरुग्राम के कृष्ण चौक पर चक्का जाम शुरू कर दिया है। कृष्ण चौक दिल्ली के नजफगढ़ और कापसहेड़ा बॉर्डर से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

हालांकि यहां पर सुरक्षाकर्मी पहले से ही मौजूद हैं ताकि किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो। अगर किसान कानून को हाथ में लेने की कोशिश करते हैं तो उन्हें रोका जा सके।

किसानों का चक्का जाम: दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद, ड्रोन से हो रही निगरानी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story