×

ट्रैक्टर परेड हिंसा: उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश, जानिए अबतक क्या-क्या हुआ

दिल्ली में हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने अबतक 22 एफआईआर दर्ज की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अब उपद्रवियों की पहचान कर रही है। सिंघु बॉर्डर के आसपास भी बुधवार को सुरक्षा और बढ़ाई गई है।

Dharmendra kumar
Published on: 27 Jan 2021 7:23 AM GMT
ट्रैक्टर परेड हिंसा: उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश, जानिए अबतक क्या-क्या हुआ
X
कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली निकाली। ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों ने जमकर उपद्रव मचाया।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली निकाली। ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों ने जमकर उपद्रव मचाया। किसानों ने बसों और वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। किसानों की कई जगहों पर पुलिस के साथ झड़प भी हुई। किसानों के हमले में करीब 300 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

गणतंत्र के दिन बैरिकेड तोड़कर किसान लाल किला पर पहुंच गए और प्राचीर पर अपना झंडा फहरा दिया। इस दौरान किसानों ने देश के तिरंगे का अपमान भी किया। लाल किले पर उपद्रव और दिल्ली हुई हिंसा के बाद गृह मंत्रालय गंभीर हो गया है। मंत्रालय ने पुलिस अधिकारियों को उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने अब तक गृह मंत्रालय को जो इनपुट दिया है, उसके मुताबिक हिंसा ग्रस्त इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। अभी फिलहाल हालात काबू में हैं। अगर जरूर पड़ती है तो दिल्ली में और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती होगी।

Delhi

ये भी पढ़ें...14 साल की उम्र में हुई शादी, अंबिका ऐसे बनीं IPS, अब हैं मुंबई की लेडी सिंघम

राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस बल के साथ सीआरपीएफ की 15 कंपनियों को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार देर रात आंदोलनकारियों से लाला किला खाली करा लिया। पुलिस ने दावा किया है कि हिंसा में करीब 300 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत भी हुई है। किसान की मौत बैरिकेडिंग तोड़ने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से हुई।

ये भी पढ़ें...किसानों का पुलिस पर हमला: दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो देख कांप जाएंगे आप

हिंसा मामले में 22 एफआईआर दर्ज

दिल्ली में हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने अबतक 22 एफआईआर दर्ज की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अब उपद्रवियों की पहचान कर रही है। सिंघु बॉर्डर के आसपास भी बुधवार को सुरक्षा और बढ़ाई गई है।

Delhi

दिल्ली-एनसीआर में इंटरनेट बंद

गणतंत्र दिवस पर हिंसा के बाद दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया। इंटरनेट बंद होने की वजह से लोगों की कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। जो लोग कोरोना संकट की वजह से घर से काम करने वाले और आॅनलाइन पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है।

हरियाणा में हाई अलर्ट और इंटरनेट बंद

दिल्ली में हिंसा के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरियाणा सरकार सख्त हो गई है। हरियाणा में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के तीन जिलों झझ्झर, सोनीपत और पलवल में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। आज शाम पांच बजे तक इंटरनेच बंद रहेगा। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद यह फैसला लिया है। डीजीपी ने चेतावनी दी है और कहा है कि पुलिस अब कोई भी रिस्क नहीं लेगी। प्रदेश में किसी ने भी कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी।

Tractor Rally

ये भी पढ़ें...ट्रैक्टर परेड हिंसा: बवाल के बाद किसानों की बड़ी बैठक, हो सकते हैं ये अहम फैसले

लाल किला मेट्रो स्टेशन का एंट्री गेट बंद

ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने कई बड़े कदम उठाए हैं। दिल्ली पुलिस ने लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजारी की है। इसके साथ कई रास्तों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही लाल किला मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट को बंद करा दिया है। यहां से यात्री सिर्फ बाहर आ सकते हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story