×

Tamil Nadu News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, पांच लोगों की मौत, 10 घायल

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के कृष्णागिरी जनपद में शनिवार (28 जुलाई) एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया है। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है।

Jugul Kishor
Published on: 29 July 2023 8:02 AM GMT (Updated on: 29 July 2023 8:35 AM GMT)
Tamil Nadu News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, पांच लोगों की मौत, 10 घायल
X
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट ( सोशल मीडिया)

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के कृष्णागिरी जनपद में शनिवार (28 जुलाई) एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया है। जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 10 लोग घायल बताए जा रह हैं। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि पटाखा फैक्ट्री के पास के एक होटल की इमारत ढह गई और चार अन्य इमारतें भी मामूली रूप से क्षति ग्रस्त हो गई हैं।

रेस्क्यू आपरेश जारी

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। दमकलकर्मी और बचाव सेवाएं जिला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं। क्योकिं कई लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका जतायी जा रही है।

10 लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

जानकारी के मुताबिक कृष्णागिरी जिले के पलायपेट्टई इलाके में एक पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जिनमें से कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है। कृष्णागिरी पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होने कहा कि मामले की जांच की रही है। विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है

घटनास्थल पर मौजूद कृष्णागिरी जनपद के जिलाधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद मौके पर पहुंचे बचावकर्मियों को अभी तक मलबे में फंसे लोगों की सही संख्या के बारे में पता नहीं चल पाया है। उन्होने कहा कि विस्फोट के कारणों के बारे में भी अभी कोई सही जानकारी नहीं मिल पाई है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story