TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Finger for Tilak: तिलक लगाने से होती है सुख-समृद्धि और धन-यश वृद्धि, यहां जाने किस उंगुली से तिलक लगवाएँ

Finger for Tilak: चाहे घर में हो या ऑफिस कहीं भी बिना सिंदूर या रोली के तिलक के बिना कोई भी पूजा या अनुष्ठान पूर्ण नहीं माना जाता है। लेकिन माथे पर तिलक लगाने को लेकर भी कई तरह के नियम है जिनके कई सारे महत्व हैं। उन्ही की वजह से तिलक इतना प्रभावकारी हो जाता है।

Vidushi Mishra
Published on: 27 Sep 2022 8:41 AM GMT
sindoor ka tilak
X

तिलक लगाने के फायदे (फोटो- सोशल मीडिया)

Finger for Tilak: हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य में तिलक लगाने का विशेष महत्व है। कोई भी मांगलिक कार्य हो, किसी शुभ कार्य को करने के लिए बाहर जा रहे हों, परीक्षा देने के लिए जा रहे हों, कोई भी पूजा पाठ हर शुभ और धार्मिक कार्य में तिलकोत्सव जरूर किया जाता है। जब भी पूजा शुरू होती है तो पहले भगवान का देवी-देवताओं का रोली और सिंदूर से तिलक करते हैं उसके बाद फिर भक्तों को तिलक लगाया जाता है। तिलक हमेशा सीधे हाथ यानी दाएं हाथ से लगाया जाता है।

तिलक लगाने को लेकर ऐसी धार्मिक मान्यता है कि तिलक लगाने से प्रत्येक शुभ कार्य सिद्ध होता है। तिलक से यश वृद्धि, संतान सुख में वृद्धि, ज्ञान वृद्धि, तेज, शक्ति में वृद्धि होती है। ये भी बताया जाता है कि सिंदूर का तिलक लगवाने से मां सरस्वती और मां लक्ष्मी की कृपा अपने भक्तों पर सदा बनी रहती है।

चाहे घर में हो या ऑफिस कहीं भी बिना सिंदूर या रोली के तिलक के बिना कोई भी पूजा या अनुष्ठान पूर्ण नहीं माना जाता है। लेकिन माथे पर तिलक लगाने को लेकर भी कई तरह के नियम है जिनके कई सारे महत्व हैं। उन्ही की वजह से तिलक इतना प्रभावकारी हो जाता है। आइए आपको बताते हैं कि दाएं हाथ की किस उंगली से तिलक करना शुभ होता है और किस उंगुली से करने से क्या फल मिलता है।

अनामिका उंगुली से तिलक लगाने का महत्व

अनामिका उंगुली यानी रिंग फिंगर से तिलक लगाने का विशेष महत्व है। अनामिक उंगुली हाथ के अंगूठे को छोड़कर तीसरी उंगली होती है। इस अनामिका उंगली से माथे पर तिलक लगाने से मानसिक शक्ति प्रबल होती है। असल में इस उंगुली का सीधा संबंध भगवान सूर्य देव से होता है। इस वजह से इस उंगुली से तिलक लगाने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

अंगूठे से तिलक लगाने का महत्व

हिंदू धर्म में बताया गया है कि अंगूठे का संबंध सीधे शुक्र ग्रह से होता है। इसलिए अंगूठे को शुक्र ग्रह, यश, धन-वैभव का ग्रह माना जाता है। ऐसे में अंगूठे से तिलक लगाने से यश, धन-संपत्ति में वृद्धि होती है और स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।

तर्जनी अंगुली से तिलक लगाने का महत्व

दाएं हाथ तर्जनी उंगली जोकि अंगूठे और मध्यमा के बीच होती है। इस उंगली से सिर्फ मृत व्यक्ति को तिलक लगाते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि इस उंगली से तिलक लगाने से मृत व्यक्ति की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

आपको बता दें, न्यूजट्रैक इस जानकारी की पूरी तरह से पुष्टि नहीं करता है। ये सभी तथ्य पुराणों और विशेषज्ञ के आधार पर लिखे गए हैं।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story