×

महाराष्ट्र: होटल में लगी भीषण आग, 6 की मौत, इलाके में मचा हडकंप

एक होटल में बुधवार (21 दिसंबर) सुबह आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पूर्वी महाराष्ट्र के गोंदिया शहर में स्थित होटल बिंदल में हुआ। आग की लपटें देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

tiwarishalini
Published on: 21 Dec 2016 10:26 AM GMT
महाराष्ट्र: होटल में लगी भीषण आग, 6 की मौत, इलाके में मचा हडकंप
X

महाराष्ट्र: एक होटल में बुधवार (21 दिसंबर) सुबह आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पूर्वी महाराष्ट्र के गोंदिया शहर में स्थित होटल बिंदल में हुआ। आग की लपटें देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों को लगाया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मारे गए लोग एक शादी में आए थे और इस होटल में ठहरे थे। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

गोंदिया पुलिस अधिकारी जीतेंद्र बोरकर ने बताया है कि आग सुबह करीब सुबह 3.30 बजे लगी, जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग में जलकर 06 लोगों की मौत हुई। कई लोगों के होटल के भीतर फंसे होने की आशंका है। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर अभिमन्यु काले और एसपी दिलीप पाटिल भुजबल रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर मौजूद थे।

हादसे में इनकी गई जान

सुरेंद्र हीरालाल सोनी- महु, भोपाल

रविंद्र जैन- इंदौर

प्रेम संतोष- नागपुर

प्रवेश देशकर- नागपुर

आदित्य पुहड़े- वरोरा

अभिजीत पाटिल- सांगली

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story