×

VIDEO: तबाह हुआ प्राकृतिक इतिहास, नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम जलकर खाक

Admin
Published on: 26 April 2016 6:26 AM GMT
VIDEO: तबाह हुआ प्राकृतिक इतिहास, नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम जलकर खाक
X

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित एक नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग लगने की वजह से पूरा म्यूजियम जलकर ख़ाक हो गया। आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची 35 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने सुबह सात बजे तक आग पर काबू पा लिया था।

फिक्की ऑडिटोरियम तक पहुंच गई थी आग

-मध्य दिल्ली के मंडी हाउस में फिक्की की इमारत में नेशनल म्यूजियम ऑफ़ नेचुरल हिस्ट्री (NMNH) बना है।

-इस म्यूजियम की स्थापना 1978 में की गई थी।

-यह भारत के उन दो म्यूजियम्स में से एक है जो प्राकृतिक इतिहास से संबंधित हैं।

-यह पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के तहत काम करता है।

-NMNH में मंगलवार सुबह करीब दो बजे आग लग गई।

-यह आग बिल्डिंग के अन्य मंजिलों तक पहुंच गई।

-आग पर काबू पाते समय फायर ब्रिगेड के छह कर्मी जख्मी हो गए।

-इन्हें इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

-इसमें दो कर्मियों की हालत नाजुक बनी हुई है।

-जिस समय म्यूजियम में आग लगी उस वक्त वहां ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे जिससे बड़ा हादसा टल गया।

-वहां मौजूद लोगों को फायर ब्रिगेड ने बाहर निकाल लिया।

-हालांकि म्यूजियम पूरी तरह जलकर ख़ास हो गया है जिसमें नेचुरल हिस्ट्री से जुड़ी जानकारियां रखी गई थीं

-पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

ये जलकर ख़ाक

-इस म्यूजियम में नेचुरल हिस्ट्री, नेचर्स नेटवर्कः इकोलॉजी और कन्जर्वेशनजैसी तीन गैलरियां हैं।

-इनमें आग लगने की वजह से भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

-बताया जा रहा है कि यहां हर रोज करीब हजार लोग म्यूजियम देखने आते हैं

क्या कहना है वातावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर का

-पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इस घटना पर निराशा व्यक्त की है।

-उन्होंने कहा कि आगे इस तरह की घटना को रोकने की कोशिश होगी। हमने जांच के आदेश दे दिए हैं।

-देश में इस तरह के 34 म्यूजियम हैं जो मिनिस्ट्री के तहत आते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए दोबारा चेकिंग की जाएगी।

-इस घटना में हुए नुकसान की पूरी जानकारी नहीं मिली है।

-दस्तावेज अहम होते हैं, एक बार इनका नुकसान हो जाए तो फिर से एकत्र करना मुश्किल होता है। इन्हें रि-स्टोर करने की कोशिश की जाएगी।

-एक-दो दिन में कितना नुकसान हुआ है इसका पता चल जाएगा।

Admin

Admin

Next Story