×

ओएनजीसी में भीषण आग, दर्जनभर लोगों के फंसे होने की आशंका

अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। आग काफी भीषण है, साथ ही बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोरेज में दर्जनभर लोगों के फंसे होने की आशंका है। ताजा समाचार मिलने तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 घायल हैं।

Harsh Pandey
Published on: 15 March 2023 10:03 PM GMT
ओएनजीसी में भीषण आग, दर्जनभर लोगों के फंसे होने की आशंका
X

मुंबई: मुंबई के नवी मुंबई इलाके से बड़ी खबर आ रही है, बताया जा रहा है कि नवी मुंबई में स्थित ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) के के कोल्ड स्टोरेज प्लांट में आग लगी है। बताया जा रहा है कि सुबह 7 बजे आग लगी।

अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। आग काफी भीषण है, साथ ही बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोरेज में दर्जनभर लोगों के फंसे होने की आशंका है। ताजा समाचार मिलने तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 घायल हैं।

आग की लपटें देख भागे लोग...

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत, सेंसेक्‍स 200 अंक लुढ़का

घटना की जानकारी के अनुसार आग लगातार बढ़ती जा रही है, आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग बुझाने की कोशिश की जारी है। आग की लपटों को देखते हुए आस-पास के इलाके को खाली कराया जा रहा है।

मौके पर दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। दमकल विभाग के अलावा ओएनजीसी की टीम भी आग बुझाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: पीएम की रूस यात्रा: द्विपक्षीय बैठक में कई मुद्दों पर होगी बात

लगातार बढ़ रही आग...

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) प्लांट में एलपीजी गैस के चलते आग लगातार बढ़ती जा रही है। फिलहाल प्लांट में गैस की प्रोसेसिंग रोक दी गई है। गैस की सप्लाई भी रोक दी गई है। आसपास के इलाकों को खाली कराया जा रहा है।

ओएनजीसी ने दी जानकारी...

https://twitter.com/ONGC_

ओएनजीसी ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी है। घटना के बारे में बताया कि हम घटना को लेकर स्थिति का आकलन किया जा रहा है। चूंकि गैस में आग लगने के कारण इसे रोकना थोड़ा मुश्किल होता है।

ओएनजीसी ने बताया कि उरण के प्लांट में ऑयल प्रोसेसिंग प्रक्रिया पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है जबकि गैस को हजीरा प्लांट में डाइवर्ट किया गया है।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story