×

जम्मू- कश्मीर में भारत पाकिस्तान के बीच गोलीबारी, महिला की मौत, BSF का एक जवान घायल

जम्मू- कश्मीर में पाकिस्तान के अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे अर्निया सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स ने शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी

sujeetkumar
Published on: 12 May 2017 6:14 AM GMT
जम्मू- कश्मीर में भारत पाकिस्तान के बीच गोलीबारी, महिला की मौत, BSF का एक जवान घायल
X

श्रीनगर: जम्मू- कश्मीर में पाकिस्तान के साथ लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे अर्निया सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स ने शुक्रवार (12 मई) को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अकारण गोलीबारी की। जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान घायल हो गए। बाद में भारत की ओर से भी जवाबी गोलीबारी की गई, जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी थम गई। ये गोलीबारी करीब 30 मिनट तक चली ।

यह भी पढ़ें...आंतकियों के नापाक मंसूबे होंगे ध्वस्त, 15 साल बाद फिर से कासो ऑपरेशन चलाएगी इंडियन आर्मी

बिना किसी उकसावे के गोलबारी

बीएसएफ के एक सूत्र ने बताया कि जवान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र में लंबे-लंबे घासों की कटाई कर रहा था, जब पाकिस्तान रेंजर्स ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बिना किसी उकसावे के गोलबारी की।

बता दें कि पाकिस्तान ने गुरुवार को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में गोलाबारी की थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि उसके पति सहित दो अन्य घायल हो गए थे।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story