×

Amarnath Yatra 2024: यात्रियों का पहला जत्था आज करेगा बाबा बर्फानी के दर्शन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था आज बाबा बर्फानी के दर्शन करेगा। इस दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किए गए हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 29 Jun 2024 2:57 AM GMT (Updated on: 29 Jun 2024 5:43 AM GMT)
India News
X

Amarnath Yatra 2024 (Pic: Social Media)

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था अमरनाथ कश्मीर घाटी पहुंच गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी यात्रियों को घाटी तक पहुंचाया गया। पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने काजीगुंड इलाके के नवयुग टनल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का स्वागत किया। आज 29 जून से यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। अमरनाथ गुफा के लिए यात्रियों का पहला जत्था रवाना किया गया है। 52 दिवसीय तीर्थयात्रा आज से दो मार्गों से शुरू होगी। अनंतनाग में पारंपरिक 48 किलोमीटर नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल में 14 किलोमीटर बालटाल मार्ग से यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा सकेंगे। ये यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। यात्री 3,880 मीटर ऊंची अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

‘बम बम भोले’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ ही सभी श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकल चुके हैं। इस दौरान प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा का खास ख्याल रख रहा है। जम्मू कश्मीर में यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की पहली प्रथमिकता है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए बेस कैंप में तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। सुरक्षा के लिए बेस कैंप के अलावा नेशनल हाईवे पर सीसीटीवी लगाए गए हैं।

सुरक्षा के साथ किए गए ये इंतजाम

सुरक्षा के साथ ही श्रद्धालुओं के खाने-पीने से लेकर कई तरह के इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को कश्मीर की ठंड से बचने के लिए बिस्तर और कम्बल की व्यवस्था की गी है। सुरक्षा को देखते हुए सभी कैंपों के बाहर 24 घंटे सुरक्षाकर्मियों की निगरानी रहेगी। अमरनाथ यात्रा के यात्रियों को भोजन, पानी और बिजली सहित सभी सुविधाएं देने की कोशिश की जा रही है।

कल मनोज सिन्हा ने किया था रवाना

अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था कल जम्मू कश्मीर के बेस कैंप से रवाना किया गया। ये जत्था आज सुबह तड़के चार बजे अमरनाथ दर्शन के लिए रवाना किया गया। यात्रा को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाई। हरी झंडी दिखाने से पहले मनोज सिन्हा ने भगवान की पूजा अर्चना भी की। यात्रियों को जम्मू के भगवती नगर स्थित कैंप से पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया। पहले जत्थे में दो हजार श्रद्धालुओं को रवाना किया गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों को सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए और कहा था कि बाबा अमरनाथ सभी के जीवन में शांति, खुशहाली और समृद्धि लाएं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story