×

वर्ष 2019 का पहला चंद्रगहण आज, जानें क्या करें और क्या न करें?

इसके बावजूद धार्मिक दृष्टि से यह खगोलीय घटना भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारतीय समयानुसार चंद्रग्रहण सुबह 10.11 बजे से शुरू होगा और 11.12 बजे तक रहेगा। विद्वानों के अनुसार, सूतक 20 जनवरी की रात 9 बजे से ही शुरू हो जाएगा।

Shivakant Shukla
Published on: 21 Jan 2019 3:35 AM GMT
वर्ष 2019 का पहला चंद्रगहण आज, जानें क्या करें और क्या न करें?
X

नई दिल्ली: वर्ष 2019 का पहला चंद्रगहण 21 जनवरी यानि आज है, हालांकि यह चंद्रग्रहण भारत नहीं दिखाई देगा। यह चंद्रग्रहण केवल अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका और मध्य प्रशांत के देशों में ही दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें— सरकारी नौकरियों में दस फीसद आरक्षण एक फरवरी से

इसके बावजूद धार्मिक दृष्टि से यह खगोलीय घटना भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारतीय समयानुसार चंद्रग्रहण सुबह 10.11 बजे से शुरू होगा और 11.12 बजे तक रहेगा। विद्वानों के अनुसार, सूतक 20 जनवरी की रात 9 बजे से ही शुरू हो जाएगा।

ग्रहण के दौरान बरते ये सावधानियां

चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए घर में श्रीमदभागवत गीता का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा दुर्गा चालीसा का पाठ कर सकते हैं। इसके साथ इस दिन गरीबों को दान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें— दारुल उलूम का छात्रों को निर्देश- गणतंत्र दिवस पर ट्रेनों में सफर करने से बचें

ग्रहण के वक्त गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, रोगी और बच्चों को बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से करीब 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। ग्रहण से पहले या बाद में ही खाना खाएं। इसके साथ जिस दिन ग्रहण हो उस दिन किसी शुभ काम की शुरुआत न करें।

वर्ष 2019 के सूर्यग्रहण

6 जनवरी 2019: सुबह 4.05 बजे से 9.18 बजे

2 जुलाई: 2019 रात्रि 11.31 बजे से 2.17 बजे

26 दिसंबर 2019: सुबह 8.17 से 10.57 बजे

चंद्रग्रहण

21 जनवरी: सुबह 9.03 बजे से 12.20 बजे

16 जुलाई: दोपहर 1.31 बजे से शाम 4.40 बजे

ये भी पढ़ें— दुल्हन बना बनारस, प्रवासी चखेंगे बनारसी बाटी-चोखा…लुत्फ़ लेंगे धोबिया डांस का

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story