×

कांप उठेगा अब दुश्मन: यहां देखें, भारत आ रहे राफेल की पहली तस्वीरें...

दशहरे के शुभ दिन देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल का शस्त्र पूजन किया था। उस दिन उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का दौरा भी किया था। वह एयरक्राफ्ट RB 001 था, जिसका इस्तेमाल भारतीय पायलटों को फ्रांस में ट्रेनिंग देने में किया गया था।

Newstrack
Published on: 27 July 2020 6:35 AM GMT
कांप उठेगा अब दुश्मन: यहां देखें, भारत आ रहे राफेल की पहली तस्वीरें...
X

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना की ताकत में अब और भी इजाफा हो जायेगा। बहुप्रतीक्षित राफेल लड़ाकू विमान को फ्रांस ने भारत को सौंप दिया है, फ्रांस में भारत को उसका पहला राफेल विमान ‘RB 001’ मिल चुका है। हालांकि दशहरे के शुभ दिन देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल का शस्त्र पूजन किया था। उस दिन उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का दौरा भी किया था। वह एयरक्राफ्ट RB 001 था, जिसका इस्तेमाल भारतीय पायलटों को फ्रांस में ट्रेनिंग देने में किया गया था।

28 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अल डाफरा एयरबेस पर उतारा जाएगा।

बता दें कि भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होने के लिए पांच राफेल फाइटर जेट ने फ्रांस से उड़ान भर दी है। इन पांचों फाइटर प्लेन को सात भारतीय पायलट उड़ाकर अंबाला एयरबेस ला रहे हैं। बताया जा रहा है कि फ्रांस से भारत आते समय पांचों फाइटर प्लेन को 28 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अल डाफरा एयरबेस पर उतारा जाएगा।

29 जुलाई की सुबह भारत पहुंचेंगे

अल डाफरा एयरबेस की जिम्मेदारी फ्रांस एयरफोर्स के पास है। यहां पर राफेल विमानों की चेकिंग और फ्यूल भरा जाएगा। इसके बाद पांचों राफेल विमान 29 जुलाई की सुबह भारत पहुंचेंगे। राफेल को अंबाला एयरबेस पर तैनात किया जाएगा। भारत ने फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदने की डील की है, जिसमें से पांच विमान की डिलीवरी दी जा रही है।

राफेल है पूरी तरह से दमदार आईये जानते है इसके बारे में-

1- ये लड़ाकू विमान परमाणु हथियार ढोने समेत तमाम तरह के मिशन को अंजाम देने की क्षमता रखता है।

2- 1 मिनट में विमान के दोनों तरफ से 30 MM की तोप से 2500 राउंड गोले दाग सकता है।

3- राफेल लड़ाकू विमान की मारक क्षमता 3700 KM. है जबकि यह 1900 KM. प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।

4- 300 KM. की रेंज से हवा से जमीन पर हमला करने में सक्षम है।

5-9.3 टन वजन के साथ 1650 KM. तक उड़ान भरने में सक्षम है।

6-14 हार्ड प्वाइंट के जरिए भारी हथियार भी गिराने की क्षमता है।

फ्रांस से अंबाला के लिए उड़ान

भारत अभी तक अपने सबसे अच्छे और खतरनाक फाइटर जेट का इंतजार कर रहा है, जिसके आने से आईएएफ की ताकत में इजाफा होगा और आकाश की सुरक्षा और पैनी होगी।

Newstrack

Newstrack

Next Story