×

पानी की विनाश लीलाः बिहार, असम में बिगड़ रहे हालात, नेपाल मे भी तबाही

बिहार, असम और नेपाल में बाढ़ से हालत लगातार विकट होते जा रहे हैं। लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और जानमाल का व्यापक नुकसान हुआ है।

Newstrack
Published on: 24 July 2020 11:39 AM GMT
पानी की विनाश लीलाः बिहार, असम में बिगड़ रहे हालात, नेपाल मे भी तबाही
X

नई दिल्ली: बिहार, असम और नेपाल में बाढ़ से हालत लगातार विकट होते जा रहे हैं। लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और जानमाल का व्यापक नुकसान हुआ है। बाढ़ के हालत सुधरने के अभी आसार भी नजर नहीं आ रहे। असम में मरने वालों की संख्या 93 हो गई है।बिहार में साढ़े सात लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

ये भी पढ़ें:लालबाग में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम, देखें तस्वीरें

बिहार में नए इलाके प्रभावित

बारिश के साथ बिहार में बाढ़ का कहर बढ़ता जा रहा है। सभी नदियां उफान पर हैं और नए इलाकों में लगातार पानी घुस रहा है। 24 घंटे में में डूबने से 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में हैंऔर खेतों में लगी फसलें डूब गई हैं। लोगों का निचले इलाकों से सुरक्षित जगहों पर जाना लगातार जारी है। पानी के भारी दबाव के बीच बांध टूटते जा रहे हैं।

गोपालगंज में रिंग बांध टूटने के बाद मुख्य तटबंध दो जगह से टूटा।

पूर्वी चंपारण में चंपारण तटबंध टूट गया है और सीतामढ़ी व पूर्वी चंपारण सड़क संपर्क भंग हो गया है

गोपालगंज में गंडक नदी के जादोपुरमहासेतु का संपर्क पथ ध्वस्त हो गया है।इस महासेतु का उद्घाटन 2015 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा तत्कालीन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया था।

जमुई में रेल ट्रैक पर पानी भर गया है।

पूर्वी बिहारमें कोसी और सीमांचल में नदियां उफान पर हैं।

कटिहार में गंगाव महानंदा और खगडिय़ा में कोसी-बागमती खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

मधेपुरा में कोसी व सुरसर के जलस्तर में बढ़ोतरी से कई गांवों में पानी पहुंच चुका है।

ये भी पढ़ें:राम मंदिर: भूमि पूजन पर रोक लगाने की मांग वाली अर्जी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की

असम में बाढ़ की गंभीर स्थिति

असम में बाढ़ के स्थिति बिगड़ती जा रही है और अब तक 93 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक राज्य के 26 जिलों में बाढ़ के कारण 28लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।असम में बाढ़ की तीसरी लहर है।

नेपाल में 132 मौतें

नेपाल में बारिश,भूस्खलन और बाढ़ के कारण 132 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब एक हजार परिवार प्रभावित हुए हैं। लगातार हो रही बारिश ने नेपाल को बुरी तरह से प्रभावित किया है, जिसमें पश्चिमी नेपाल का मायागड़ी जिला 27 मौतों से सबसे ज्यादा प्रभावित है। नेपाल के मौसम विभाग ने देश भर में इस सप्ताह के पहले तीन दिनों के लिए भारी भारिश की भविष्यवाणी की थी और अलर्ट जारी किया था।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story