×

बाढ़ राहत कार्य: गोवा बाढ़ प्रभावित केरल को देगा 5 करोड़

Anoop Ojha
Published on: 23 Aug 2018 8:37 AM GMT
बाढ़ राहत कार्य: गोवा बाढ़ प्रभावित केरल को देगा 5 करोड़
X

पणजी: गोवा सरकार ने बाढ़ प्रभावित राज्य केरल की मदद के लिए गुरुवार को केरल मुख्यमंत्री के आपदा राहत कोष में पांच करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।

बयान के मुताबिक, पांच करोड़ रुपये की आर्थिक मदद के बावजूद गोवा सरकार और स्वायत्त संस्थाओं के सभी कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से एक दिन का वैतन केरल में बाढ़ राहत कार्यो में दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें .....बाढ़ राहत : केरल ने केंद्र सरकार से विदेशी मदद की इजाजत मांगी

बयान में कहा गया कि गोवा, केरल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के अमेरिका से लौटने के एक दिन बाद यह ऐलान किया गया।

--आईएएनएस

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story